411 REFERENCE · Wikipedia
मोचि
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार|श्वेतवर्णीय चावल की मोचि मिठाई
अंगूठाकार|ताज़ी मोचि का कूटना
मोचि (/ˈmoʊtʃiː/ मो-ची; जापानी: もち, 餅 [motɕi]) एक पारम्परिक जापानी चावल की मिठाई है, जो मोचिगोमे (もち米) नामक जापानीका जाति के लघु-दाने वाले चिपचिपे चावल से बनाई जाती है।https://www.merriam-webster.com/dictionary/mochi Definition of MOCHI इसमें कभी-कभी जल, शर्करा तथा मक्के का स्टार्च भी मिलाया जाता है। भाप में पकाए गए चावल को कूटकर गाढ़ा लेप बनाया जाता है और फिर इच्छित आकार में ढाला जाता है। जापान में इसे पारम्परिक रूप से ‘मोचि-त्सुकी’ (餅搗き) नामक विधि द्वारा तैयार किया जाता है। यद्यपि मोचि वर्षभर खाई जाती है, यह विशेष रूप से जापानी नववर्ष के अवसर पर पारम्परिक भोजन के रूप में प्रतिष्ठित है, और उस समय इसका विक्रय एवं सेवन अत्यधिक होता है।https://blog.janm.org/2013/12/05/mochitsuki-a-new-years-tradition/ Mochitsuki: A New Year's Tradition December 5, 2013 Japanese American National Museum https://web.archive.org/web/20200930101922/https://blog.janm.org/2013/12/05/mochitsuki-a-new-years-tradition/ September 30, 2020 live
मोचि में बहुशर्काराएँ (पॉलीसैकेराइड्स), वसा, प्रोटीन तथा जल विद्यमान होते हैं। इसकी संरचना विविध प्रकार की होती है, जिसमें ऐमिलोपेक्टिन जेल, मंड कण तथा वायु-बुलबुले सम्मिलित हैं। स्टार्च की दृष्टि से, मोचि हेतु प्रयुक्त चावल में ऐमिलोज़ की मात्रा अत्यल्प होती है, जबकि ऐमिलोपेक्टिन की मात्रा अत्यधिक होती है, जिससे यह जेल-जैसी सघनता प्राप्त करता है। मोचि निर्माण में प्रयुक्त जापानीक़ा चावल में प्रोटीन की मात्रा सामान्य लघु-दाने वाले चावल की तुलना में अधिक होती है।Bean M.M Esser, C.A. Nishita, K.D. 1984 Some Physiochemical and Food Application Characteristics of California Waxy Rice Varieties Cereal Chemists 61 6 475–479Isono Yoshinobu Emiko Okamura Teruo Fujimoto 1990 Linear Viscoelastic Properties and Tissue Structures of Mochi Cake Agric. Biol. Chem. 54 11 2941–2947 10.1271/bbb1961.54.2941 free
मोचि का स्वरूप दांगो से मिलता-जुलता है, जो कूटे हुए चावल के स्थान पर चावल के आटे से बनाया जाता है।https://books.google.com/books?id=XPNgBwAAQBAJ&pg=PT813 The Oxford Companion to Sugar and Sweets April 2015 Oxford University Press 9780199313624
सन्दर्भ
30em
बाहरी कड़ियाँ
दादी मोची की कहानीः कुवाता मिसाओ-NHK-२०२०
श्रेणी:जापानी पाकशैलियाँ
श्रेणी:वीडियो क्लिप युक्त लेख
श्रेणी:चीनी भाषा पाठ वाले लेख
श्रेणी:जापानी भाषा पाठ वाले लेख