411 REFERENCE · Wikipedia
मोहम्मद कैफ़
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मोहम्मद कैफ (Mohammed_Kaif.ogg pronunciation) (जन्म १ दिसंबर १९८०) एक पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टेस्ट और एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय (वनडे) क्रिकेट प्रारूपों में भारत का प्रतिनिधित्व किया हैं।Cricinfo Mohammad Kaif http://www.espncricinfo.com/india/content/player/29990.html 14 July 2018 https://web.archive.org/web/20171202135428/http://www.espncricinfo.com/india/content/player/29990.html 2 दिसंबर 2017 live उन्होंने अंडर-१९ स्तर पर अपने प्रदर्शन के बल पर राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई, जहाँ उन्होंने २००० में अंडर-१९ विश्व कप में जीत के लिए भारत की राष्ट्रीय अंडर-१९ टीम की कप्तानी की।
उन्होंने १३ जुलाई २०१८ को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया।The Economic Times Mohammad Kaif announces retirement from competitive cricket https://economictimes.indiatimes.com/news/sports/mohammad-kaif-announces-retirement-from-competitive-cricket/articleshow/64974330.cms 13 July 2018 13 July 2018 https://web.archive.org/web/20180713140723/https://economictimes.indiatimes.com/news/sports/mohammad-kaif-announces-retirement-from-competitive-cricket/articleshow/64974330.cms 13 जुलाई 2018 live
व्यक्तिगत जीवन
कैफ का जन्म १ दिसंबर १९८० को इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश, भारत में एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। उन्होंने ग्रीन पार्क हॉस्टल, कानपुर से अपना करियर शुरू किया।http://www.espncricinfo.com/india/content/player/29990.html Mohammad Kaif Cricinfo 21 April 2012 https://web.archive.org/web/20171202135428/http://www.espncricinfo.com/india/content/player/29990.html 2 दिसंबर 2017 live उनके पिता मोहम्मद तारिफ अंसारी रेलवे क्रिकेट टीम और उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम के लिए खेल चुके है।http://www.cricinfo.com/smat-09/content/player/35498.html Syed Mushtaq Ali Trophy – Players – Tarif Cricinfo 11 July 2011 https://web.archive.org/web/20101028141950/http://www.cricinfo.com/smat-09/content/player/35498.html 28 अक्तूबर 2010 live उनके भाई मोहम्मद सैफ मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम और उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं।http://www.cricinfo.com/smat-09/content/player/33786.html Syed Mushtaq Ali Trophy – Players – Saif Cricinfo 11 July 2011
कैफ ने २५ मार्च २०११ को नोएडा की रहने वाली पत्रकार पूजा कैफ से शादी की।http://www.currentweek.net/2011/03/mohammad-kaif-married-noida-girl-who-is.html Mohammad Kaif Married a Journalist 18 अक्तूबर 2019 https://web.archive.org/web/20120421204906/http://www.currentweek.net/2011/03/mohammad-kaif-married-noida-girl-who-is.html 21 अप्रैल 2012 dead
अंतरराष्ट्रीय करियर
कैफ ने २००० में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बैंगलोर में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया।Partab Ramchand First list of NCA trainees http://feedsuk.cricinfo.com/link_to_database/ARCHIVE/CRICKET_NEWS/2000/APR/029816_CI_15APR2000.html Cricinfo 15 April 2000 8 February 2007 9 जुलाई 2012 https://archive.today/20120709221110/http://feedsuk.cricinfo.com/link_to_database/ARCHIVE/CRICKET_NEWS/2000/APR/029816_CI_15APR2000.html dead
उनके शुरुआती अंतरराष्ट्रीय करियर को पैची माना जाता था, जिसमें कुछ पारियों में अच्छा प्रदर्शन भी रहा था। उनकी सबसे अच्छी सीरीज २००२ की नेटवेस्ट सीरीज रही और फाइनल में मुक़ाबले में ७५ गेंदों का सामना करते हुए नाबाद ८७ रनों की पारी खेली। इस मैच में भारत ने इंग्लैंड के ३२६ रनों का पीछा कर रहा था और कैफ की इस पारी से भारत को जीत मिली। इस तरह उन्होंने पहली बार वनडे में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता।
२००४ के अंत में बांग्लादेश के खिलाफ श्रृंखला में, उन्हें तीनों एकदिवसीय मैचों में शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया।
कैफ ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट कैप हासिल किया जब वह २० साल के थे। हालांकि कुछ सामान्य प्रदर्शनों के बाद, उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा लेकिन २००४ के अंत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में अच्छी वापसी की और दो अर्धशतक बनाए। वह विकेटों और एक शानदार कवर फील्डर के क्रिकेट जगत में काफी लोकप्रिय है।
साथ ही विश्व कप के किसी एक मैच में एक फील्डर द्वारा सर्वाधिक कैच लेने का रिकॉर्ड भी उनके ही नाम है जो उन्होंने १० मार्च २००३ को जोहान्सबर्ग में २००३ क्रिकेट विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ लिए थे।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:क्रिकेट खिलाड़ी
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:1980 में जन्मे लोग
श्रेणी:प्रयागराज के लोग
श्रेणी:भारतीय एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी
श्रेणी:भारतीय टेस्ट क्रिकेट खिलाड़ी
श्रेणी:दाहिने हाथ के बल्लेबाज़