Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी .jpg मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी का पोस्टर चंपक जैन समीर माल्कन अनु मलिक सचिन भौमिक अक्षय कुमार, सैफ़ अली ख़ान, शिल्पा शेट्टी, रागेश्वरी, शक्ति कपूर, कादर ख़ान 23 सितम्बर 1994 भारत हिन्दी मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी 1994 की हिन्दी भाषा की एक्शन कॉमेडी फिल्म है। अक्षय कुमार, सैफ अली खान, रागेश्वरी और शिल्पा शेट्टी अभिनीत यह फिल्म साल की शीर्ष 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई और इसे बॉक्स ऑफिस पर सफलता घोषित कर दिया गया। इसका संगीत भी लोकप्रिय हुआ था और आज भी इसके गीत सुने जाते हैं। संक्षेप सबसे सम्मानित इंस्पेक्टरों में से एक अर्जुन जोगलेकर (मुकेश खन्ना) ड्रग डीलर और गैंगस्टर, गोली (शक्ति कपूर) द्वारा मार दिया जाता है। एक कैबरे गायक और गोली की रखैल मोना (शिल्पा शेट्टी), गोली के खिलाफ गवाही देने के लिए तैयार होती है और अर्जुन का छोटा भाई इंस्पेक्टर करण जोगलेकर (अक्षय कुमार) द्वारा उसे पुलिस सुरक्षा में लिया जाता है। उसका लक्ष्य किसी भी अन्याय से लड़ना और अपने भाई की हत्या का बदला लेना है। जब गोली को मोना के आगामी गवाही के बारे में पता लगता है जो उसकी असली पहचान का पर्दाफाश करेगी। तो वह उसे ढूंढता है और मार देता है। दीपक कुमार (सैफ अली खान), जो कि एक फ़िल्म अभिनेता हैं, अपनी भूमिकाओं से ऊब चुका है और रोमांटिक नायक के रूप में टाइप-कास्ट होने के कारण निराश है। वह कुछ अलग करना चाहता है जो उसके सुस्त और उबाऊ अस्तित्व में कुछ बदलाव और उत्तेजना लाए। अपने नीरस जीवन को बदलने के लिए, वह नशे में डूब पड़ता है और ड्राइव करता है। उसे पुलिस गिरफ्तार कर लेती है। यही वह जगह है जहां वह करण से मिलता है और उसकी दृढ़ता, साहस और ईमानदारी से बहुत प्रभावित होता है। दीपक उसके व्यवहार का अध्ययन करना चाहता है, ताकि वह इसे अपनी अगली फिल्म के लिए पृष्ठभूमि के रूप में इस्तेमाल कर सके। मुख्य कलाकार अक्षय कुमार - करण जोगलेकर सैफ़ अली ख़ान - दीपक कुमार शिल्पा शेट्टी - मोना / बंसंती रागेश्वरी - शिवांगी शक्ति कपूर - गोली जॉनी लीवर - धनसुख बीना बैनर्जी - भाभी मुकेश खन्ना - अर्जुन जोगलेकर कादर ख़ान - राम लाल / कमिश्नर गोगा कपूर - अनंत महादेवन शिवा रिन्दानी ब्रिजेश तिवारी - पुलिस इंस्पेक्टर रवीना टंडन - विशेष उपस्थिति संगीत गीत गायक अनु मलिक चुरा के दिल मेरा कुमार सानु, अलका याज्ञनिक 7:54 रानी मलिक दिल का दरवाजा अलका याज्ञिक 6:28 राहत इन्दौरी होठों पे तेरा नाम पंकज उधास 5:59 ज़मीर काज़मी फ़िल्म में नहीं लाखों हसीन कुमार सानु, आशा भोंसले 5:34 अनवर सागर फ़िल्म में नहीं मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी उदित नारायण, अभिजीत, अनु मलिक 6:17 माया गोविंद माइ अडोरेबल डार्लिंग अनु मलिक, अलीशा चिनॉय 6:26 रानी मलिक पास वो आने लगे कुमार सानु, अलका याज्ञनिक 6:13 हसरत जयपुरी जुबान खामोश होती है कुमार सानु, अलका याज्ञनिक 8:39 राहत इन्दौरी फ़िल्म में नहीं नामांकन और पुरस्कार |- | rowspan="4"|1995 | अनु मलिक | फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीतकार पुरस्कार | |- | अलका याज्ञनिक ("चुरा के दिल मेरा") | फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका पुरस्कार | |- | सैफ़ अली ख़ान | फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार | |- | कादर ख़ान | फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता पुरस्कार | |} बाहरी कड़ियाँ 0110438 मैं खिलाड़ी तू अनाडी श्रेणी:1994 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:अनु मलिक द्वारा संगीतबद्ध फिल्में