411 REFERENCE · Wikipedia
बाबू बनारसी दास इनडोर स्टेडियम
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
‘बाबू बनारसी दास यू.पी. बैडमिंटन एकेडमी’, विपिन खण्ड, गोमती नगर, लखनऊ में स्थित एक आधुनिक इनडोर बैडमिंटन प्रशिक्षण केंद्र है। इस एकेडमी की स्थापना स्वर्गीय डॉ. अखिलेश दास गुप्ता द्वारा अपने पूज्य पिता एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बाबू बनारसी दास जी की स्मृति में की गई थी।
यह एकेडमी भारतीय खेल प्राधिकरण (Sports Authority of India - SAI) का एक मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण केंद्र है, जहाँ खिलाड़ियों को जिला, राज्य, राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन प्रतियोगिताओं के लिए उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।
एकेडमी में प्रतिवर्ष ‘उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ’ द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से प्रतिष्ठित ‘सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैम्पियनशिप’ का सफल आयोजन किया जाता है। इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत सहित विश्व के विभिन्न देशों के ख्याति प्राप्त खिलाड़ी, प्रशिक्षक, अंपायर, रेफरी तथा अन्य तकनीकी अधिकारी प्रतिभाग करते हैं, जिससे यह एकेडमी अंतर्राष्ट्रीय खेल गतिविधियों का एक महत्वपूर्ण केंद्र बन गई है।