Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

चार पुस्तकें और पाँच क्लासिक्स

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

चार पुस्तकें और पाँच क्लासिक्स (Four Books and Five Classics) कन्फ्यूशीवाद से जुड़ी प्रामाणिक और महत्वपूर्ण पुस्तकें हैं।माइकल निलन THE FIVE “CONFUCIAN” CLASSICS http://yalepress.yale.edu/YupBooks/pdf/0300081855.pdf 31 अगस्त 2026 https://web.archive.org/web/20131029205031/http://yalepress.yale.edu/YupBooks/pdf/0300081855.pdf 29 अक्टूबर 2013 en पाँच “कन्फ्यूशियसवादी” शास्त्रFour Books and The Five Classics https://www.berkshirepublishing.com/ecph-china/2018/01/13/four-books-and-the-five-classics-the/ बर्कशायर पब्लिशिंग 31 अगस्त 2026 en चार पुस्तकें और पाँच क्लासिक्स इन्हें 300 ईसा पूर्व से पहले लिखा गया था। पारंपरिक रूप से माना जाता है कि इन्हें कन्फ्यूशियस या उनके किसी शिष्य ने लिखा या इन पर टीका की है। हान राजवंश के समय से, ये चीनी ग्रंथ का मुख्य हिस्सा बन गईं। चीन की शाही परीक्षा प्रणाली में छात्रों की परीक्षा इन्हीं पुस्तकों के आधार पर ली जाती थी। चार पुस्तकें चार पुस्तकें वे चीनी ग्रंथ हैं जो कन्फ्यूशीवाद के मुख्य मूल्यों और मान्यताओं को दर्शाते हैं। इन्हें सोंग राजवंश के विद्वान झू शी ने कन्फ्यूशियस की विचारधारा के सामान्य परिचय के रूप में चुना था।थॉमस ए. विल्सन Cult of Confucius : And the temple of culture https://academics.hamilton.edu/asian_studies/home/culttemp/sitepages/fiveclassics.html हैमिल्टन एकेडमिक्स 31 अगस्त 2026 en कन्फ्यूशियस की पूजा-पद्धति और संस्कृति का मंदिर मिंग और चिंग राजवंशों के शासन के दौरान, इन्हें चीन की साम्राज्यकालीन परीक्षाओं के आधिकारिक पाठ्यक्रम का मुख्य हिस्सा बना दिया गया। इन पुस्तकों के बारे में अधिक जानकारी इस प्रकार है : सूची ग्रेट लर्निंग यह मूल रूप से बुक ऑफ़ राइट्स का एक अध्याय है। इसमें कन्फ्यूशियस द्वारा लिखा गया एक छोटा मुख्य पाठ और उनके एक शिष्य, ज़ेंगज़ी द्वारा लिखी गई नौ व्याख्याएँ शामिल हैं। इसका महत्व ज़ेंगज़ी की लिखी उस भूमिका से स्पष्ट होता है, जिसमें उन्होंने कहा है कि यह सीखने का प्रवेशद्वार है। डॉक्ट्रिन ऑफ द मीन (मध्य मार्ग का सिद्धांत) बुक ऑफ़ राइट्स का एक और अध्याय, जिसे कन्फ्यूशियस के पोते ज़िसि की रचना माना जाता है। यह 33 अध्यायों की एक छोटी सी किताब है, जिसमें एक ऐसे सुनहरे रास्ते की अहमियत बताई गई है, जिसके माध्यम से इंसान पूरी तरह नेक बन सके। किताब के अनुसार वह रास्ता, ईश्वरीय आदेश के ज़रिए न सिर्फ़ शासक के लिए, बल्कि हर किसी के लिए तय किया गया है। एनालेक्ट्स (साहित्य-संग्रह) यह कन्फ्यूशियस और उनके शिष्यों के भाषणों और उनके बीच हुई चर्चाओं का संग्रह है। कन्फ्यूशियस के समय से ही, एनालेक्ट्स ने चीन और बाद में पूर्वी एशिया के अन्य देशों के दर्शन और नैतिक मूल्यों पर गहरा प्रभाव डाला है। मेनशियस यह विद्वान मेनशियस और उनके समय के राजाओं के बीच हुई बातचीत का संग्रह है। इन्हें भी देखें चीनी भाषा और साहित्य ताओ-ते-चिंग लाओ त्ज़ू कन्फ़्यूशियस ज़ुआंगज़ी (पुस्तक) सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ कन्फ्यूशीवाद के प्रामाणिक ग्रंथ कन्फ्यूशियस क्लासिक्स की साहित्यिक श्रेणी श्रेणी:चीनी साहित्य