411 REFERENCE · Wikipedia
सू
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|100px|थाथान्ग्का इयोताके (उर्फ़ सिटिंग बुल), सू जनजाती की लकोटा उपजनजाति के एक क़बीले का मुखिया
सू (अंग्रेज़ी: sioux) उत्तर अमेरिका की एक मूल अमेरिकी आदिवासी जनजाति है। सू नाम के अंतर्गत बहुत सी उपजनजातियाँ आती हैं जो किसी ज़माने में सब विशाल सू राष्ट्र का हिस्सा मानी जाती थीं।
सू की शाखाएँ
संस्कृति और भाषा के नज़रिए से सू जाती के तीन भाग हैं -
सांती या पूर्वी डकोटा: इन्हें "इसंग्यथी" भी बुलाया जाता है, जिसका मतलब सू भाषा में "चक्कू" होता है, क्योंकि यह उपजनजाति संयुक्त राज्य अमेरिका के मिनेसोटा राज्य में स्थित इसंग्यथी नाम की झील के पास भी बसा करती थी। इस शाखा के लोग मिनेसोटा के अलावा उत्तर डकोटा, दक्षिण डकोटा और आयोवा राज्यों में भी बसा करते थे।
यैंकटन या पश्चिमी डकोटा: इन्हें "इहंग्कथुन्ग्वांग" भी कहा जाता था, जिसका मतलब है "आख़िर वाला गाँव" और यह मिनेसोटा नदी के क्षेत्र में बसा करते थे।
लकोटा: इन्हें थिथुन्ग्वांग भी कहा जाता था (लेकिन अब यह नाम प्रयोग नहीं किया जाता) और यह सब से ज़्यादा पश्चिम में बसने वाले सू थे।
सू लोगों के नाम
बहुत से अन्य मूल अमेरिकी आदिवासी जातियों की तरह, सू क़बीलों में भी रिवाज था के बच्चों का नाम ऐसी चीज़ों पर रखा जाये जिनके बारे में बच्चे का चेहरे, शरीर या व्यक्तित्व याद दिलाता हो। उदाहरंतः एक प्रसिद्ध लकोटा क़बीले के मुखिये का नाम "थाथान्ग्का इयोताके" था जिसका हिंदी में मतलब "बैठा सांड" है और जिसे अंग्रेज़ी में सिटिंग बुल (Sitting Bull) से बुलाया जाता है।
इन्हें भी देखें
इंडियन (अमेरिका के आदिवासी)
श्रेणी:अमेरिका की जनजातियां
श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका की आदिवासी जनजातियाँ
श्रेणी:कनाडा की आदिवासी जनजातियाँ
श्रेणी:मूल उत्तर अमेरिकी जातियाँ
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना