Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

प्राचीन यूनानी वास्तुकला

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

प्राचीन यूनानी वास्तुकला यूनानियों या हेलेनेस से आई थी। इनकी संस्कृति मुख्य यूनानि भूमि, पेलोपोनीज़, एजियन द्वीपसमूह, आनातोलिया और इटली के उपनिवेशों में लगभग 900 ईसा पूर्व से पहली शताब्दी ईस्वी तक फली-फूली, जिनमें से सबसे प्रारंभिक वास्तुकला कार्य लगभग 600 ईसा पूर्व के हैं। प्राचीन यूनानी वास्तुकला अपने मंदिरों के लिए सबसे ज्यादा जानी जाती है, जिनमें से कई पूरे क्षेत्र में पाए जाते हैं। जिनमें से पार्थेनन को प्राचीन काल की तरह आज भी इसका प्रमुख उदाहरण माना जाता है।Lawrence 1957 83–84. अधिकांश अवशेष अधूरे खंडहर हैं, लेकिन कुछ अवशेष काफी हद तक बरकरार हैं। ज्यादातर अवशेष आधुनिक ग्रीस के बाहर हैं। प्राचीन यूनानी वास्तुकला अपनी संरचना और सजावट दोनों के मामले में अत्यधिक औपचारिक विशेषताओं के कारण विख्यात है। यह बात विशेष रूप से मंदिरों के मामले में सत्य है, जहाँ प्रत्येक इमारत को परिदृश्य के भीतर एक मूर्तिकला इकाई के रूप में माना गया है। मंदिरों को अक्सर ऊंची भूमि पर बनाया गया है ताकि इसके अनुपात की सुंदरता और इसकी सतहों पर प्रकाश के प्रभाव को सभी कोणों से देखा जा सके।Gardner Kleiner Mamiya 2004 126–132. निकोलस पेवस्नर "यूनानी मंदिर के प्लास्टिक आकार [...] को संदर्भित करता है जो हमारे सामने एक भौतिक उपस्थिति के साथ रखा गया है जो किसी भी बाद की इमारत की तुलना में अधिक तीव्र, अधिक जीवंत है"।Pevsner 1943 19. भूगोल यूनान की मुख्य भूमि और द्वीप बहुत चट्टानी हैं, जिनमें गहरे कटे हुए तट और ऊबड़-खाबड़ पर्वत शृंखलाएँ हैं, जिनमें कुछ ही बड़े जंगल हैं। सबसे ज़्यादा आसानी से उपलब्ध निर्माण सामग्री पत्थर है। चूना पत्थर आसानी से उपलब्ध था और आसानी से काम किया जा सकता था।Boardman Dorig Fuchs Hirmer 1967 10–14. मुख्य भूमि और द्वीपों, विशेष रूप से पारोस और नक्सोस पर उच्च गुणवत्ता वाले सफेद संगमरमर की प्रचुरता है। सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ Ancient Greek architecture श्रेणी:यूनानी धर्म श्रेणी:यूनानी मिथक श्रेणी:यूनानी इंजीनियर श्रेणी:यूनानी गणितज्ञ