411 REFERENCE · Wikipedia
रियाद
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
24 42 42 N 46 43 27 E title type:city
रियाद शहर् الرياض अर-रियाद़ Riyadh Skyline New.jpg किंग फहद रोड का एक भाग Flag_of_Riyadh 80px Emblem of Saudi Arabia.svg Coat of arms of Saudi Arabia 40px रियाद की स्थिति देश 25px सउदी अरब प्रांत रियाद प्रांत महापौर अब्दुल अजीज इब्न अय्याफ अल मिगरिन राज्यपाल शहजादा सलमान बिन अब्दुलाजी़ज़ मीटर 1200 1554 1000 रियाद विकास प्राधिकरण अनुमान 2007 5,900,000 3024 7833 4,853,912 5,188,000 EAT +3 EAT +3 Postal Code (5 digits) +966-1 www.arriyadh.com 24 38 N 46 43 E
रियाद या रियाज़ (अरबी: الرياض अर्रियाज़ शाब्दिक अर्थ उद्यान) सउदी अरब की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। यह सउदी अरब के रियाद प्रांत की राजधानी भी है साथ ही इसका संबंध नेज्द और अल यमामा जैसे ऐतिहासिक क्षेत्रों से भी है। यह अरब प्रायद्वीप के एक बड़े पठार पर स्थित है और इसकी जनसंख्या लगभग ६० लाख है। शहर को नगर निगम के 15 जिलों में विभाजित किया गया है जिसका प्रंबंधन रियाद नगर पालिका जिसके मुखिया रियाद के महापौर है और रियाद विकास प्राधिकरण जिसके अध्यक्ष रियाद प्रांत के राज्यपाल शहजादा सलमान बिन अब्दुलाजी़ज़ हैं, के द्वारा किया जाता है। रियाद के वर्तमान महापौर अब्दुल अजीज इब्न अय्याफ अल मिगरिन, हैं जिनकी नियुक्ति 1998 में हुई थी।
नाम
रियाद शब्द का अरबी भाषा के शब्द (बहुवचन) रवधा से आया है जिसका अर्थ उद्यान या बगीचा होता है, विशेष रूप से वो वनस्पति जो बारिश के बाद मरुस्थल मे स्वयं उग आती है। रियाद 1500 वर्षों से अधिक समय से अरब प्रायद्वीप के मध्य मे स्थित एक उपजाऊ क्षेत्र है। रियाद ऐतिहासिक रूप से अपने खजूरों और फलौद्यान के लिए मशहूर रहा है। आधुनिक नाम को पहले केवल उन कुछ भागों जहां फलों के उद्यान थे के लिए प्रयुक्त किया जाता था, धीरे धीरे इस नाम को पूरे क्षेत्र के लिए इस्तेमाल किया जाने लगा।
इतिहास
पूर्व-इस्लामी युग के दौरान, आधुनिक रियाद के स्थल पर शहर को हजर (حجرة) कहा जाता थाl बनू हनीफा जनजाति द्वारा यह शहर स्थापित किया गया था।http://al-hakawati.net/en_civilizations/CivilizationDetails/17147/Riyadh al-hakawati - Riyadh al-hakawati.net 2023-04-16 हजर अल-यमामा प्रांत की राजधानी थी, जिसके राज्यपाल उमय्यद खलीफा और अब्बासिद खलीफा युग के दौरान मध्य और पूर्वी अरब के अधिकांश हिस्सों के शशाक थे।
इन्हें भी देखें
नज्द
सन्दर्भ
श्रेणी:सउदी अरब के शहर
श्रेणी:रियाद प्रान्त
श्रेणी:एशिया में राजधानियाँ