411 REFERENCE · Wikipedia
रेगिस्तान का सफ़ेद सूरज
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रेगिस्तान का सफ़ेद सूरजवाइट सन ऑफ़ द डेसर्ट Beloe Solntse Pustyni.jpg वाल्दिमिर मोट्ल वैलेन्टाइन येज़ोवरुस्तम इब्रैजिम्बेकोव ऐंतोली कुज़्नेत्सोवस्पार्टक मिशुलिनपावेल लस्पेकेव Experimental Studio of Mosfilm इसैक श्वार्ज़ ऐडुवर्ड रोज़ोवस्की लेनफ़िल्ममोसफ़िल्म 1969 85 min. रूसी
रेगिस्तान का सफ़ेद सूरज (रूसी: Белое солнце пустыни, बेलोये सोल्न्त्से पुस्त्य्नी, White Sun of the Desert) सोवियत संघ में सन् १९६९ में बनी एक रूसी भाषा की वॅस्टर्न शैली की फ़िल्म थी। यह रूस में सबसे लोकप्रिय फ़िल्मों में से एक है और इसमें रोमांच, व्यंग्य और संगीत के मिश्रण को रूस में बहुत सराहा जाता है। रूसी अंतरिक्षयात्रियों (कोस्मोनोतों) में अपनी अंतरिक्ष यात्रा पर निकलने से पहले इस फ़िल्म को देखने का रिवाज है।http://suzymchale.com/kosmonavtka/ceremonies.html Kosmonavtika 10 जनवरी 2012 https://web.archive.org/web/20070210052857/http://www.suzymchale.com/kosmonavtka/ceremonies.html 10 फ़रवरी 2007 dead BBC: American space 'nerd' blasts off https://web.archive.org/web/20120111152715/http://news.bbc.co.uk/2/hi/science/nature/6529149.stm 11 जनवरी 2012 Saturday, 7 अप्रैल 2007 इस फ़िल्म के बहुत से कथन (डायलोग) अब रूसी लोक-संस्कृति का हिस्सा बन चुके हैं। इसका मुख्य गाना (Ваше благородие, госпожа Удача, वाशे ब्लागोरोदिये, गोस्पोझ़ा उदाचा) बहुत ही पसंद किया गया। इस फ़िल्म का निर्देशन व्लादिमीर मोत्यिल (Влади́мир Моты́ль) ने किया था।
लोक-बोली में
जिस तरह से शोले फ़िल्म के 'तेरा क्या होगा कालिया' जैसे कथन भारतीय उपमहाद्वीप की लोक-संस्कृति का भाग बन गए, उसी तरह 'रेगिस्तान का सफ़ेद सूरज' के बहुत से डायलोग रूसी संस्कृति का हिस्सा बन चुके हैं, मसलन:
पूरब का मामला एक नाज़ुक मामला है (Восток — дело тонкое) - यह किसी भी कठिन या उलझे मामले के बारे में कहा जाता है (ज़रूरी नहीं है कि पूर्व से कोई सम्बन्ध हो)
कोई सवाल हैं? ना, नहीं हैं! (Вопросы есть? Вопросов нет!) - यह किसी अफ़सर के कड़क निर्देश के बारे में कहा जाता है जो कहने के लिए पूछ रहा है कि उसके आदेश के बारे में कोई प्रशन तो नहीं है, लेकिन वास्तव में कह रहा है 'चुप-चाप जो मैंने कहा है वो करो'
उसके ग्रनेड ग़लत कैलिबर के हैं (Да гранаты у него не той системы) - ग्रनेड एक फेंकने से फटने वाला बम होता है जबकि कैलिबर बंदूक में लगनी वाले कारतूस या गोली के अकार हो कहते हैं; गोली किसी बंदूक के लिए छोटी-बड़ी हो सकती है लेकिन यह बम का कैलिबर ग़लत होना कोई मतलब नहीं रखता; यह वाक्य एक ऐसे बहाने के लिए कहा जाता है जो सुनाने में ही झूठ या कमज़ोर लगे
ग्युलचताई, अपना सुन्दर चेहरा दिखाओ (Гюльчатай, открой личико) - यह रूसी में किसी सुन्दर लड़की को छेड़ने या बात करने के लिए लड़कों द्वारा इस्तेमाल होता है
प्यारी कैटेरिना मातवेयेवना, मैं तुम्हारे ख़त का जवाब दे रहा हूँ ... (Обратно пишу вам, любезная Катерина Матвеевна…) - ऐसी चिट्ठी या सन्देश में प्रयोग होता है जिसमें या तो बहुत ज़्यादा बातें लिखी हों या ऐसी स्तिथि में भेजा जा रहा हो जहाँ आपस में संदेशे बहुत संख्या में आते-जाते हैं
महमूद, आग लगाओ! (Махмуд, поджигай!) - यह हँसते-मुस्कुराते हुए किसी बहुत ही जोखिम का काम करने से पहले कहा जाता है
इन्हें भी देखें
वॅस्टर्न (शैली)
बाहरी कड़ियाँ
ट्रेलर https://web.archive.org/web/20241130035952/https://rusact.com/?movietrailer&mid=6 30 नवंबर 2024 और फ़िल्म के कुछ दृश्यदिसंबर 2020 InternetArchiveBot
यु-ट्यूब पर 'रेगिस्तान का सगेद सूरज, निर्माता 'मोस्फिल्म' के यु-ट्यूब चैनल पर
सन्दर्भ
2
श्रेणी:वॅस्टर्न फ़िल्में
श्रेणी:रूसी फ़िल्में
श्रेणी:सोवियत फ़िल्में