411 REFERENCE · Wikipedia
मॉनमाउथ टाउन काउंसिल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|thumb|210px|परिषद शायर हॉल में मिलती है
मॉनमाउथ टाउन काउंसिल (Monmouth Town council, मॉनमाउथ नगर परिषद) परंपरागत काउंटी नगर मॉनमाउथ, वेल्स, यूनाइटेड किंगडम की निगम परिषद है। परिषद में कुल 16 सदस्य होते हैं, जो हर चार वर्ष में शहरी स्तर पर हुए मतदान द्वारा चुनें जाते हैं।http://www.monmouth.gov.uk/pages/town_council.asp Town Council – Town Councillors and Council Meetings monmouth.gov.uk 12 मार्च 2012 https://web.archive.org/web/20120102062140/http://www.monmouth.gov.uk/pages/town_council.asp 2 जनवरी 2012 dead परिषद के कार्यालय शायर हॉल में स्थित हैं, एक प्रथम ग्रेड सूचीबद्ध इमारत जिसका स्वामित्व मॉनमाउथशायर काउंटी काउंसिल के पास है। परिषद का प्रमुख महापौर होता है। वर्तमान समय में महापौर का स्थान गैरी ब्राइट के पास है तथा उप महापौर हैं टॅरी क्रिस्टोफर, दोनों ही 9 मई 2011 को हुई परिषद की वार्षिक आम सभा में चुनें गए थे।
इतिहास
विलियम विजयी के शासन में मॉनमाउथ में क्षेत्र और इसके संसाधनों को नियंत्रित करने के लिए एक किला बनाया गया था।http://www.ggat.org.uk/cadw/historic_landscape/wye_valley/english/wyevalley_features.htm Lower Wye Valley–Defensive Landscapes ggat.org.uk 12 मार्च 2012 https://web.archive.org/web/20120305042133/http://www.ggat.org.uk/cadw/historic_landscape/wye_valley/english/wyevalley_features.htm 5 मार्च 2012 dead मध्ययुगीन समय में किले और बेनेडिक्टिन प्रायरी के अलावा शहर में ब्र्ज़सिस का पद भी था। ब्र्ज़सिस का बाजार में व्यापार पर अनन्य नियंत्रण था। इस बाजार पर एकाधिकार के कारण एक स्थानीय सरकारी संगठन का उदय हुआ, जिसने बाद में परिषद का रूप ले लिया।http://www.monmouth.gov.uk/pages/town_council.asp The Mayoralty of Monmouth monmouth.gov.uk. Monmouth
Town Council 12 मार्च 2012 https://web.archive.org/web/20120102062140/http://www.monmouth.gov.uk/pages/town_council.asp 2 जनवरी 2012 dead
महापौर
मॉनमाउथ के मेयर परिषद के प्रधान की उपाधि है। निवर्तमान महापौर गैरी ब्राइट हैं, जो परिषद की 9 मई 2011 को हुई वार्षिक आम सभा में सर्वसम्मति से चुने गए थे। टॅरी क्रिस्टोफर परिषद के उप महापौर हैं।http://www.monmouth-today.co.uk/news.cfm?id=16792 New mayor for Monmouth 12 मई 2011 12 मार्च 2012 मॉनमाउथशायर बीकन 21 जनवरी 2025 https://web.archive.org/web/20250121221244/http://www.monmouth-today.co.uk/news.cfm?id=16792 dead
परिषद के सदस्य
मॉनमाउथ में कुल चार वार्ड हैं। शहर चार काउंटी पार्षदों को इन वार्डो से मॉनमाउथशायर काउंटी काउंसिल के लिए चुनता हैं। परिषद में कुल 16 सदस्य होते हैं, जो हर चार वर्ष में शहरी स्तर पर हुए मतदान द्वारा चुनें जाते हैं। ड्राईब्रिज को छोड़कर प्रत्येक वार्ड के परिषद में चार प्रतिनिधि होते हैं, ड्राईब्रिज के परिषद में तीन सदस्य हैं।http://www.monmouth.gov.uk/pages/council_members.asp Council Members 12 मार्च 2012 monmouth.gov.uk https://web.archive.org/web/20120423122357/http://www.monmouth.gov.uk/pages/council_members.asp 23 अप्रैल 2012 dead
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
http://www.monmouth.gov.uk
श्रेणी:मॉनमाउथ