411 REFERENCE · Wikipedia
ग्रीष्मकालीन महल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Summer Palace, an Imperial Garden in Beijing Scenery of Longevity Hill.JPG बीजिंग का ग्रीष्मकालीन महल सांस्कृतिक: i, ii, iii 880 1998 39 59 51.00 N 116 16 8.04 E type:landmark_region:CN-11 title,inline हैदियन जिला, बीजिंग, चीन 297 ha 5,595 ha Beijing#China Beijing ग्रीष्मकालीन महल की अवस्थिति
Summer_Palace_(Chinese_characters).svg "ग्रीष्मकालीन महल" सरलीकृत (शीर्ष) और पारंपरिक (नीचे) चीनी अक्षरों में 135px 頤和園 颐和园 सद्भाव संरक्षण उद्यान Yíhéyuán I2-ho2-yüan2 yi 2 . h e 2 . yuan 2 Yìh-wòh-yùhn st
ग्रीष्मकालीन महल या समर पैलेस (सरलीकृत चीनी: 颐和园; पारंपरिक चीनी: 頤和園; pinyin: Yíhéyuán), चीन की राजधानी बीजिंग से 15 किमी दूर स्थित एक महल संकुल है। झीलों, उद्यानों और महलों से मिलकर बनी यह विशाल समष्टि 2.9 वर्ग किलोमीटर (1.1 वर्ग मील) के क्षेत्र में फैली है। यह चीनी किंग राजवंश का एक शाही उद्यान था। महल के अधिकांश पर दीर्घायु पहाड़ी (万寿山; 萬壽山; Wànshòu Shān) और कुनमिंग झील स्थित हैं साथ ही महल का तीन-चौथाई हिस्सा जलक्षेत्र है।
दीर्घायु पहाड़ी लगभग 60 मीटर (200 फीट) ऊंची है और इसमें कई इमारतें अनुक्रम में स्थित हैं। सामने की पहाड़ी शानदार हॉल और मंडपों से समृद्ध है, जबकि इसके विपरीत, पीछे की पहाड़ी पर प्राकृतिक सुंदरता का वास है। 2.2 वर्ग किलोमीटर (540 एकड़) में फैली केंद्रीय कुनमिंग झील पूरी तरह से मानव निर्मित थी और खुदाई से निकली मिट्टी का उपयोग दीर्घायु पहाड़ी के निर्माण के लिए किया गया था।
दिसंबर 1998 में, यूनेस्को ने ग्रीष्मकालीन महल को अपनी विश्व विरासत सूची में शामिल किया। साथ ही इसे "चीनी परिदृश्य उद्यान डिजाइन" की एक उत्कृष्ट कृति घोषित किया। पहाड़ियों और खुले पानी के प्राकृतिक परिदृश्य को कृत्रिम विशेषताओं जैसे कि मंडप, हॉल, महलों, मंदिरों और पुलों के साथ जोड़ा गया है ताकि उत्कृष्ट कलात्मक मूल्य की सामंजस्यपूर्ण समष्टि बनाई जा सके"।
हाल के इतिहास में, यह दक्षिण-उत्तरी जल अंतरण परियोजना का केंद्रीय मार्ग टर्मिनस भी है, जो डेनजिग्कोऊ जलाशय, हुबेई से 1,267 किमी (787 मील) की दूरी पर है, जो इसे बीजिंग का मुख्य जलापूर्ति स्रोत बनाती है।
सन्दर्भ