Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अक्षरम

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अक्षरम्‌ भाषा, संस्कृति और साहित्य के क्षेत्र में कार्यरत एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है। यह लगभग 6 वर्ष से देश-विदेश में हिंदी के प्रवर्धन और साहित्य के प्रकाशन का कार्य कर रही है। यू॰के॰ हिंदी समिति, यू॰के॰, के सहयोग से अक्षरम्‌ गत 4 वर्षों से 'हिंदी ज्ञान प्रतियोगिता' का आयोजन कर रही है, जिसके अंतर्गत हर वर्ष प्रतियोगिता के विजयी हिंदी के 10 विद्यार्थियों को पुरस्कार स्वरूप दो सप्ताह की भारत यात्रा का पैकेज दिया जाता है। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (विदेश मंत्रालय, भारत सरकार), साहित्य अकादमी आदि संस्थाओं के सहयोग से अक्षरम्‌ गत 4 वर्षों से प्रवासी कवि सम्मेलन, प्रवासी उत्सव आदि का आयोजन कर रही है, जिसमें हिंदी के ज्वलंत विषयों पर विचार विमर्श किया जाता है, महत्त्वपूर्ण सिफ़ारिशें की जाती हैं और नाटक, रचना पाठ, कवि-सम्मेलन, आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है और हिंदी सेवी सम्मान दिया जाता है। http://hindisansar.com/hsfiles/hswp/aksharam.html अक्षरम 24 फरवरी 2008 एचटीएमएल हिंदी संसार https://web.archive.org/web/20160306163346/http://hindisansar.com/hsfiles/hswp/aksharam.html 6 मार्च 2016 live सन्दर्भ श्रेणी:हिन्दी श्रेणी:संस्था