411 REFERENCE · Wikipedia
राजा ध्यान सिंह
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
राजा ध्यान सिंह (22 अगस्त 1796 – 15 सितम्बर 1843) सिख साम्राज्य के सबसे लम्बे समय तक बने रहने वाले प्रधानमंत्री थे। वे महाराजा रणजीत सिंह से लेकर उनके बाद के चार सिख शासकों के प्रधानमंत्री रहे। इस पद पर वे २५ वर्ष तक (१८१८ से लेकर अपनी मृत्यु तक) रहे ।
वे जम्मू के राजा गुलाब सिंह के भाई थे जो बाद में जम्मू-कश्मीर रियासत के महाराजा बने। उनके तीसरे भाई सुचेत सिंह ने भी सिख साम्राज्य की सेवा की। सिख साम्राज्य के इतिहास में तीनों भाई सम्मिलित रूप से "डोगरा बन्धु" कहलाते हैं।