411 REFERENCE · Wikipedia
गूगल आइऍमई
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
गूगल आइऍमई गूगल द्वारा विकसित टाइपिंग औजार (इनपुट मैथड ऍडीटर) है जो कम्प्यूटर पर विश्व की विभिन्न भाषाओं में लिखने की सुविधा प्रदान करता है। इसके द्वारा देवनागरी, बंगाली, चीनी, पंजाबी, रूसी, गुजराती, जापानी, तमिल, तेलुगु आदि २२ लिपियों में लिखने की सुविधा है।
यह एक वर्चुअल कीबोर्ड है जो कि बिना कॉपी-पेस्ट के झंझट के विंडोज़ में किसी भी ऍप्लीकेशन में सीधे हिन्दी में लिखने की सुविधा प्रदान करता है। पहले गूगल की यह सेवा गूगल इण्डिक लिप्यन्तरण के नाम से ऑनलाइन सम्पादित्र के रूप में थी, बाद में इसकी लोकप्रियता को देखते हुये इसे ऑफलाइन प्रयोग के लिये दिसम्बर २००९ में गूगल आइऍमई के नाम से जारी किया गया।
यह औजार शब्दकोश आधारित लिप्यन्तरण पर आधारित है। अर्थात आप जो रोमन में टाइप करते हैं यह उसे अपने शब्दकोश से मिलाकर लिप्यन्तरित करता है तथा मिलते-जुलते शब्दों का सुझाव देता है।
इन्हें भी देखें
गूगल इण्डिक ट्राँसलिट्रेशन
माइक्रोसॉफ्ट इण्डिक लॅंगविज इनपुट टूल
बाहरी कड़ियाँ
गूगल आइऍमई का जालपृष्ठ
गूगल आइऍमई का ऑफलाइन इंस्टालर (फुल सैटअप) डाउनलोड करें
श्रेणी:आइऍमई
श्रेणी:गूगल
श्रेणी:हिन्दी टाइपिंग
श्रेणी:हिन्दी कम्प्यूटिंग
श्रेणी:इण्डिक कम्प्यूटिंग