411 REFERENCE · Wikipedia
बहुविकल्पी शब्द
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बहुविकल्पी शब्द ऐसे शब्द हैं जिनके एक से अधिक अर्थ होतो हैं और उनका सटीक अर्थ प्रयोग के अनुसार तय किया जाता है। उदाहरण के लिए हिन्दी का शब्द "कल" गुज़रे हुए और आनेवाले, दोनों ही सन्दर्भों में प्रयोग किया जाता है:
कल मैं कमज़ोर था (गुज़रे हुए काल के बारे में बयान है। कभी यह चौबीस घण्टे से पहले की स्थिति को बयान करने के लिए भी प्रयोग किया जाता है।)
कल ही यह काम कर दिया जाएगा (आनेवाला कल - कभी यह भविष्य के लिए भी कहा जाता है।)
नामों में बहुविकल्पी रूप
कभी कभी व्यक्तियों या जगहों के नाम एक जैसे होते हैं। ऐसे में उनमें अन्तर करने के लिए सन्दर्भ का देखा जाना आवश्यक है। उदाहरण के लिए इन व्यक्तियों के एक ही नाम हैं:
ज़ाकिर हुसैन (राजनीतिज्ञ)
ज़ाकिर हुसैन (संगीतकार)
ज़ाकिर हुसैन (हिन्दी फ़िल्म कलाकार)
उसी प्रकार से जगहों के नाम एक जैसे हैं:
औरंगाबाद, महाराष्ट्र
औरंगाबाद जिला, महाराष्ट्र
औरंगाबाद जिला, बिहार
औरंगाबाद, बिहार