411 REFERENCE · Wikipedia
इमरान ख़ान (गायक)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
इमरान
Imran Khan solo_singer Imran khan y 1984 5 28 The Hague, Netherlands Gujranwala, Punjab, Pakistan Punjabi
Urban
Pop
Bhangra Singer
Songwriter
Producer Vocals 2007–present Prestige Records (2007–2011) IK Records (2011–present) www.imrankhanworld.com
इमरान ख़ान (उर्दू : عمران خان) पाकिस्तानी-डच (नीदरलैंड) गायक, गीत-लेखक, अभिनेता और रिकॉर्ड निर्माता हैं। २००७ में इनके प्रथम गाने (सिंगल) "नी नचले" की सफलता से प्रसिद्धि प्राप्त हुई।२००९ में इमरान ख़ान ने अपनी प्रथम एल्बम "Unforgettable" (हिन्दी - अविस्मरणीय) को लॉन्च किया था। इसी एल्बम के बहुत से गानों की वजह से उन्हें विश्व पटल पर एक अद्भुत पंजाबी गायक का दर्जा मिला।
उनके सबसे लोकप्रिय गाने नी नचले, एम्प्लीफायर, बेवफा, सैटिस्फाई, लेट्स सेलेब्रेट और हाल ही में रिलीज़ हुआ गाना इमेजीनरी है।
इमरान खान को "शहरी पंजाबी संगीत का बादशाह" भी कहा जाता है।
http://news.bbc.co.uk/1/hi/entertainment/8183434.stm Talking Shop: Singer Imran Khan बातचीत विवरण: गायक इमरान ख़ान ३० दिसम्बर २०१४ बीबीसी न्यूज़ २९ अगस्त २००९ अंग्रेज़ी https://web.archive.org/web/20191210172455/http://news.bbc.co.uk/1/hi/entertainment/8183434.stm 10 दिसंबर 2019 live ।
जन्म
इमरान खान का जन्म २८ मई, १९८४ को हेग, नीदरलैंड में हुआ था। उनके माता-पिता १९७० के दशक में गुजराँवाला (पंजाब, पाकिस्तान) से आये थे।
संगीत
उनके करियर की शुरुआत २००७ में रिलीज़ हुए गाने 'नी नचले' से हुई।
इसी गाने की अपार सफलता के फलस्वरूप उनका नाम विश्व-प्रख्यात हो गया।
परंतु उन्हें अंतर्राष्ट्रीय लोकप्रियता प्राप्त हुई २००९ में रिलीज़ हुए उनके प्रथम एल्बम "अविस्मरणीय" (अंग्रेजी : Unforgettable) के कारण।
इसी एल्बम का गाना "एम्प्लीफायर" जो कि ९ जून २००९ को प्रेस्टीज रेकॉर्ड्स द्वारा रिलीज़ किया गया था विश्व-प्रसिद्ध हो गया।
जुलाई २०१५ तक उसके यूट्यूब वीडियो को ४.६ करोड़ बार देखा जा चुका है। एम्प्लीफायर का संगीत दिया है संगीतकार 'एरेन ए' (अंग्रेज़ी : EREN E) ने।
बॉलीवुड
इमरान खान ने जनवरी २०१५ में आधिकारिक रूप से बॉलीवुड में एंट्री मारी जब उन्होंने बोनी कपूर की तेवर फिल्म में 'लेट्स सेलेब्रेट' गाना गाया।
यह फिल्म तो ९ जनवरी २०१५ को रिलीज़ हुई परंतु यह गाना ९ दिसम्बर २०१४ को ही रिलीज़ कर दिया गया था। इस गाने के वीडियो को जुलाई २०१५ तक यूट्यूब पर २० लाख हिट्स मिल चुके है।
इस गाने के गीतकार और संगीतकार भी इमरान खान ही हैं।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
imrankhanworld.com, आधिकारिक जालस्थल
mn0001608636 इमरान ख़ान
श्रेणी:1984 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग