411 REFERENCE · Wikipedia
२१ जून
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right
21 जून ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 172वाँ (लीप वर्ष में 173 वाँ) दिन है। साल में अभी और 193 दिन बाकी हैं।
२१जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भी भी मनाया जाता है जिसकी पहल भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में रखकर की जिसकी स्वीकृति संयुक्त राष्ट्र ने ११ दिसंबर २०१४ को दे दी। भारत में योग का प्रतिनिधित्व योगगुरु बाबा रामदेव करते है जिन्होंने लाखो गरीब लोगो को निशुल्क योग शिविर लगा कर कई गंभीर बीमारियों से निजात दिलाई है। योग मन की शांति का एक मार्ग है।
दिवस
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवसhttps://xn--11b3cgab9b4bm5d.xn--h2brj9c/hi/campaigns/international-day-yoga/ संग्रहीत प्रति 8 जुलाई 2025 8 जुलाई 2025 https://web.archive.org/web/20250708141936/https://xn--11b3cgab9b4bm5d.xn--h2brj9c/hi/campaigns/international-day-yoga/ dead
विश्व हाइड्रोग्राफी दिवस
विश्व संगीत दिवस
विश्व सेल्फी दिवस
पिता दिवस
गो स्केटबोर्डिंग डे
राष्ट्रीय आदिवासी दिवस - कनाडा
शहीद दिवस - टोगो
राष्ट्रीय दिवस - ग्रीनलैंड
प्रमुख घटनाएँ
१९४७- कनाडाइ संसद ने एकमत होकर शरणार्थियों को देश से बाहर करने का कानून पास किया।
1999 -मनमोहन सिंह भारत के वित्तमंत्री बने। भारत के आर्थिक इतिहास में हाल के वर्षों में इसे एक महत्वपूर्ण मोड़ माना जाता है।
२००२ - ज़मीरुद्दीन सरकार बांग्लादेश के राष्ट्रपति बने।
२०१२- भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने 11 सीमेंट कंपनियों को व्यापार संघ बनाकर कीमत का निर्धारण करने का दोषी ठहराते हुए ६000 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया।
1555 - हुमायूँ ने सिकन्दर शाह सूरी को पराजित किया
1576 - हल्दीघाटी की लड़ाई मैं मुगल सेना ने महाराणा प्रताप की हराया।
1948 - सी राजगोपालचारी, प्रथम भारतीय गवर्नर जनरल बनें।
1939 - फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना सुभाष चंद्र बोस द्वारा हुई।
जन्म
१९०५ - ज्यां-पाल सार्त्र, नोबेल पुरस्कार (साहित्य) विजेता, १९६४
१९१२ - विष्णु प्रभाकर हिन्दी के सुप्रसिद्ध लेखक
1953 - बेनज़ीर भुट्टो - पाकिस्तान की १२वीं (1988 में) व १६वीं (1993 में) प्रधानमंत्री
1987 - विनीता सोरेन - माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाली पहली भारतीय आदिवासी युवती हैं।
1960 - एस. पी. सिंह बघेल - आगरा से भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।
1933 - मुद्राराक्षस -मुद्राराक्षस के नाम से सुप्रसिद्ध सुभाष चंद्र गुप्ता भारत के प्रसिद्ध लेखक, उपन्यासकार, नाटककार, आलोचक तथा व्यंग्यकार थे।
1927 - बी. जी. वर्गीज - रेमन मैग्सेसे पुरस्कार सम्मनित एक वरिष्ठ पत्रकार।
1826 - लॉर्ड डफ़रिन - भारत का वायसराय बनकर आया था।
निधन
१५२७- निकोलो मैकियावेली- इटली का राजनयिक एवं राजनैतिक दार्शनिक, संगीतज्ञ, कवि एवं नाटककार। पुनर्जागरण काल के इटली का वह एक प्रमुख व्यक्तित्व था।
१९३२ - जगन्नाथदास रत्नाकर, आधुनिक युग के श्रेष्ठ ब्रजभाषा कवि
१९४० - केशव बलिराम हेडगेवार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक
2020 - जीत सिंह नेगी - उत्तराखंड के पहले लोकगायक
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:जून
श्रेणी:स्वरूप जैन जन्मदिन
श्रेणी:१९७८ में जन्मे लोग
श्रेणी:MITHODA, RAJSTHAN