Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

टीनेज म्यूटेंट निंजा टर्टल्स

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

टीनेज म्यूटेंट निंजा टर्टल्स.jpg मिराज स्टूडियोज़ टीनेज म्यूटेंट निंजा टर्टल्स (मई १९८४) केविन ईस्टमैन पिटर लायार्ड टीनेज म्यूटेंट निंजा टर्टल्स (Teenage Mutant Ninja Turtles) या केवल निंजा टर्टल्स चार युवा कछुओं की टीम है जिन्हें उनके चूहे सेंसेई ने निंजुत्सू की कला में प्रशिक्षित किया है और उनका नाम चार रिनेसांस कलाकारों पर रखा है। न्यू यॉर्क शहर के गटर में रहने वाले ये कछुए छोटे मोटे गुंडों, बुरे मेगालोमेनियाक्स और परग्रही हमलावरों से बाकि दुनिया से छिप कर लड़ते हैं। ये पात्र मूलतः कॉमिक्सों में प्रदर्शित हुए थे और बाद में इन्हें खिलोनों, कार्टूनों, वीडियो गेमों, फ़िल्मों और अन्य सामग्रियों में उपयोग किया गया। मुख्य पात्र लियोनार्डो (लियो) - इनका मुखिया व मार्शल आर्ट्स का शिष्य है। वह चहरे पर नीला पट्टा पहनता है और लड़ने के लिए दो कटानाओं का उपयोग करता है। वह चारों में सबसे बड़ा और बेहद बढ़िया लड़ाका है। इसका नाम लियोनार्डो द विंसी के नाम पर रखा गया है। रफाएल (राफ़) - यह टीम का बैड बॉय है। रफाएल लाल रंग का पट्टा पहनता है और साई का उपयोग लड़ने के लिए करता है। वह गुस्सेल स्वभाव का है। इसका नाम इतालवी चित्रकार रफाएल के नाम पर रखा गया है। डोनाटेलो (डॉन या डॉनी) - यह वैज्ञानिक, इंजिनियर और तकनीकी जीनियस है। वह बैंगनी रंग का पट्टा पहनता है और एक लाठी या बो स्टाफ का प्रयोग लड़ते वक्त करता है। इसका नाम डोनाटेलो के नाम पर रखा गया है। माइकलएंजिलो (माइक या मिकी) - यह बेहद आलसी व आराम से जीवन जीने वाला है। वह केसरी रंग का पट्टा पहनता है और नान्चाकू का प्रयोग लड़ते वक्त करता है। यह अक्सर हँसी की वजह प्रदान करता है। इसका नाम माइकलएंजिलो ब्युनारोती के नाम पर रखा गया है। स्प्लिंटर - यह टर्टल्स का गुरु व माना हुआ पिता है। स्प्लिंटर एक जापानी म्यूटेंट चूहा है जिसने अपने गुरु हमाटो योशी से निंजुत्सू का प्रशिक्षण लिया था। श्रेणी:कॉमिक्स