411 REFERENCE · Wikipedia
शुभोद्रिष्टि
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
शुभोद्रिष्टि (तुल्य हिन्दी अनुवाद: शुभ दृष्टि) सन् 2005 में प्रमोचित बंगाली भाषा की भारतीय रोमांटिक-पारिवारिक ड्रामा फ़िल्म है। इस फ़िल्म का पटकथा लेखन और निर्देशन प्रभात रॉय ने किया है।https://m.talentrack.in/talent/talentportfolio/uid/5154d3fa608adc210977835e5bd38f24 Madhuchhanda Sengupta filmmaker, Kolkata Talentrack m.talentrack.in 2023-12-30 फ़िल्म का निर्माण राजश्री प्रोडक्शंस और श्री वेंकटेश फ़िल्म्स के बैनर तले कमल कुमार बड़जात्या और श्रीकांत मोहता ने किया।https://www.telegraphindia.com/west-bengal/a-match-for-screen/cid/1653033 A match for screen सेनगुप्त रेश्मी 2005-11-01 द टेलीग्राफ https://web.archive.org/web/20260504044500/https://www.telegraphindia.com/west-bengal/a-match-for-screen/cid/1653033 2026-05-04 2026-05-04 यह फ़िल्म जसवंत गंगानी की एक गुजराती कहानी पर आधारित है। इसमें जीत और कोएल मल्लिक मुख्य अभिनेता हैं, यह उनकी लगातार पाँचवीं फ़िल्म है जिसमें वो दोनों एक साथ अभिनय कर रहे है। फ़िल्म में उनके साथ सहायक भूमिकाओं में परमब्रत चटर्जी, संजीव दासगुप्ता, बिस्वजीत चक्रवर्ती, लाबोनी सरकार, रूपाली भट्टाचार्य, अशोक भट्टाचार्य, अलोकनंदा रॉय, भारत कौल, मौसमी साहा और संघमित्रा बनर्जी जैसे कलाकारों की एक बड़ी टीम भी शामिल है। फ़िल्म की कहानी बंगाल की शादी की रस्मों के इर्द-गिर्द घूमती है; यह एक विवाहित जोड़े और उनके परिवारों के बीच के रिश्तों की कहानी है। ये सभी तब एक साथ आते हैं, जब पति को अचानक कैंसर होने का पता चलता है।
जीत गांगुली ने फ़िल्म का संगीत तैयार किया, जिसमें दस गाने थे। इस फ़िल्म के प्रमोचन के समय किसी बंगाली फ़िल्म में गानों की इतनी बड़ी संख्या एक असामान्य रूप से बड़ी संख्या थी। देबोज्योति मिश्रा ने इस फ़िल्म के संगीत की रचना की। यह दूसरी बार था कि फ़िल्म निर्देशक रॉय की फ़िल्म में जीत और कोएल दोनों ने एक साथ काम किया है। प्रेमेंदु विकास चाकी ने इसकी सिनेमैटोग्राफ़ी संभाली, जबकि स्वपन गुहा ने फ़िल्म का संपादन किया।
राजश्री प्रोडक्शंस ने शुभोद्रिष्टि को विवाह (2006) के रूप में हिंदी में बनाया, जिसमें सूरज आर. बड़जात्या निर्देशक थे। इसमें शाहिद कपूर और अमृता राव मुख्य अभिनेता थे।
कलाकार
जीत – अरुण
कोएल मल्लिक – सोनालीhttps://www.telegraphindia.com/entertainment/interview-koel-mallick-on-her-birthday-and-preganncy/cid/1768501 Spending a birthday awaiting a new a birth चट्टर्जी अरिन्दम 2020-04-27 द टेलीग्राफ https://web.archive.org/web/20260504045800/https://www.telegraphindia.com/entertainment/interview-koel-mallick-on-her-birthday-and-preganncy/cid/1768501#goog_rewarded 2026-05-04 2026-05-04
परमब्रत चटर्जी – रामेन, अरुण का छोटा भाई
दिलीप रॉय – अरुण के पिता (अरुण बनर्जी द्वारा डब की गई आवाज)
विश्वजीत चक्रवर्ती – अरुण के चाचा
लाबोनी सरकार – अरुण की मौसी।
संजीब दासगुप्ता – अरुण का बड़ा भाई बरुण
रूपाली भट्टाचार्य – दीपाली, सोनाली की बड़ी बहन और बरुण की पत्नी
सुस्मित मजूमदार – अरुण का दूसरा छोटा भाई।
अशोक भट्टाचार्य – सोनाली का पिता।
अलोकानंदा रॉय – सोनाली की माँ।
भारती देवी – सोनाली की दादी।
भरत कौल – दीपाली और सोनाली का बड़ा भाई
मौसुमी साहा – दीपाली और सोनाली की भाभी।
मिमी दत्ता – रूपाली "रूपा", दीपाली और सोनाली की चचेरी बहन
संघमित्रा बनर्जी – सोनाली की मौसी
श्यामल दत्ता – नागेन, दीपाली के चाचा
सुभाशीष मुखर्जी – निताई पंडित
प्रदीप भट्टाचार्य – भोजोन ठाकुर
पुरस्कार
+ पुरस्कारपुरस्कार, समारोह और संगठान वर्णक्रम में हैं। समारोह की तिथिजहां तक हो सके, दिनांक को उस वर्ष हुए पुरस्कारों के बारे में लेख से जोड़ा जाता है। वर्ग प्राप्तकर्ता परिणाम सं॰ सन्दर्भ कलाकार पुरस्कार 22 जनवरी 2006 सर्वश्रेष्ठ उभरता सितारा कोएल मल्लिक http://kalakarawards.co/images/listofawardees.pdf Kalakar award winners 22 जनवरी 2006 कलाकार वेबसाइट https://web.archive.org/web/20120425155216/http://kalakarawards.co/images/listofawardees.pdf 25 अप्रैल 2012 22 सितम्बर 2019 बीएफजेए पुरस्कार 2 फरवरी 2006 सर्वश्रेष्ठ पुरुष प्लेबैक बाबुल सुप्रियो https://www.business-standard.com/article/news-ians/film-journalists-association-launched-in-kolkata-113071700221_1.html#:~:text=Till%20date%2C%20the%20Bengal%20Film,organisation%20to%20the%20new%20body. Film journalists' association launched in Kolkata 2013-07-13 बिजनेस स्टैंडर्ड 2026-04-27 सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्वगायक श्रेया घोषाल आनंदलोक पुरस्कार 18 नवंबर 2006 सर्वश्रेष्ठ निर्देशक प्रभात रॉय https://www.telegraphindia.com/west-bengal/tinsel-trophies-tributes/cid/1537088 Tinsel trophies & tributes 2006-11-21 द टेलीग्राफ 2026-04-27https://www.telegraphindia.com/west-bengal/the-hunt-for-a-heroine/cid/1659591#:~:text=It%20will%20be%20a%20nail,Akash%20Bangla%20on%20November%2012. The hunt for a heroine 2006-11-11 द टेलीग्राफ 2026-04-27 सर्वश्रेष्ठ उभरती हुई स्टार (महिला) कोएल मल्लिक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 14 सितंबर 2007 संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म श्रीकांत मोहता और प्रदीप के बड़जात्या http://iffi.nic.in/Dff2011/Frm53NFAAward.aspx 53rd National Film Awards इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल ऑफ़ इंडिया https://web.archive.org/web/20160815224948/http://iffi.nic.in/Dff2011/Frm53NFAAward.aspx 15 अगस्त 2016 19 मार्च 2012
टिप्पणी
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
tt4736040
m/shubhodrishti
श्रेणी:भारतीय पारिवारिक फ़िल्में
श्रेणी:भारतीय म्यूजिकल फ़िल्में
श्रेणी:भारतीय ड्रामा फ़िल्में
श्रेणी:भारतीय रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्में
श्रेणी:राजश्री प्रोडक्शन्स की फिल्में
श्रेणी:2005 की फ़िल्में