411 REFERENCE · Wikipedia
चन्दर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
तारा चन्दर एक कार्टूनकार हैं।
परिचय
कार्टूनिस्ट चन्दर (तारा चन्दर/टीसी चन्दर) का जन्म २ जुलाई १९५४ को उत्तरप्रदेश के आगरा में हुआ। चन्दर की शिक्षा आगरा और मध्यप्रदेश के बिजरौनी, बामौर कलां, कौलारस, नरवर, मगरोनी, शिवपुरी आदि स्थानों में हुई। चन्दर ने दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ आर्ट्स से सन १९८३ में अनुप्रयुक्त कला (एप्लाइड/कमर्शियल आर्ट) मे ५ वर्षीय बीएफ़ए डिग्री प्राप्त की। वर्तमान में चन्दर नयी दिल्ली में स्वतन्त्र कार्टूनिस्ट के रूप में विभिन्न प्रकाशनों एवं वेबसाइटों के लिए कार्य कर रहे हैं।
कार्टूनों का प्रकाशन
१९६९-७० में शुरूआत, कार्टूनिस्ट चन्दर के राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर अनेक समाचार पत्र और पत्रिकाओं में तमाम कार्टून, चित्र, लेख आदि प्रकाशित। १९८३ में अंग्रेजी दैनिक पेट्रिऑट के ग्राफिक व री-डिजाइनिंग में सहयोग, १९८४ में अंग्रेजी मासिक पत्रिका सूर्या इंडिया में कला निर्देशक के रूप में कार्य, साप्ताहिक हिन्दुस्तान का स्वतन्त्र रूप से डिजाइन और कार्टून पृष्ठ, १९८४-१९८५ में कार्टूनिस्ट के रूप में नयी दिल्ली से प्रकशित हिन्दी दैनिक जनसत्ता, निहारऑनलाइन (हिन्दी, अंग्रेजी व तेलुगु भाषा समाचार पोर्टल, हैदराबाद), सीएनएन (पत्रिका), इंडिया न्यूज समाचार साप्ताहिक में नियमित कार्टूनिस्ट के रूप में कार्य करने के अलावा टाइम्स ऑफ इंडिया, हिन्दुस्तान टाइम्स, दिल्ली प्रेस, मलयालम मनोरमा, अमर उजाला, दैनिक जागरण, हिन्द पॉकेट बुक्स आदि प्रकाशन समूहों के विभिन्न प्रकाशनों के लिए कई वर्षों तक नियमिय/अनियमित रूप से कार्य। इसके साथ-साथ इलस्ट्रेशन, विज्ञापन, पुस्तक व पत्रिका आवरण, डिज़ाइनिंग कार्य किए। प्रभासाक्षी.कॉम (लेख), गुस्ताखीमाफ़.कॉम, देसपरदेस.कॉम (न्यू जर्सी, अमरीका) आदि वेबसाइटों सहित अनेक राष्ट्रीय व क्षेत्रीय पत्र-पत्रिकाओं के लिए स्वतन्त्र रूप से कार्टून, चित्र, डिजाइन, लेखन आदि कार्य।
विविध
कार्टून प्रदर्शनी: दिल्ली और आगरा में अनेक बार कार्टून प्रदर्शनियां आयोजित।पुस्तक: प्रोफ़ेशनल कार्टूनिस्ट ऐसे बनें नामक पुस्तक का लेखन (जारी)पुरस्कार:''' मेवाड़ इंस्टीट्यूट, वसुन्धरा, ग़ाज़ियाबाद में स्वतन्त्र कार्टूनिस्ट के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया (दिस. २००९)
श्रेणी:कार्टूनकार
श्रेणी:कार्टूनिस्ट्स क्लब ऑफ इंडिया