Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

रुआपेहू पर्वत

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

रुआपेहू पर्वतMount Ruapehu Mount_Ruapehu_January2005.jpg डेज़र्ट रोड से २००५ में रुआपेहू का चित्र 2797 2797 न्यूज़ीलैण्ड की १९वी सबसे ऊँची चोटी न्यूज़ीलैण्ड का सबसे बड़ा ज्वालामुखी ताऊपो ज्वालामुखीय क्षेत्र, उत्तर द्वीप, न्यूज़ीलैण्ड ज्वालामुखी New Zealand right 39 17 S 175 34 E type:mountain_region:NZ_scale:100000 dms inline,title २५ सितम्बर २००७ १८७९ पैदल चढ़ाई रुआपेहू पर्वत (Mount Ruapehu), जिसे केवल रुआपेहू भी कहा जाता है, न्यूज़ीलैण्ड के उत्तर द्वीप के ताऊपो ज्वालामुखीय क्षेत्र के दक्षिणी छोर पर स्थित एक सक्रीय मिश्रित ज्वालामुखी (स्ट्रैटोवोल्केनो) है। यह ताऊपो झील के दक्षिणी तट से ४० किमी की दूरी पर टोंगारीरो राष्ट्रीय उद्यान (Tongariro National Park) में विराजमान है। उत्तर द्वीप कि सभी हिमानियाँ (ग्लेशियर) इसी पर्वत की ढलानो पर स्थित हैं। रुआपेहू दुनिया के सबसे सक्रीय ज्वालामुखियों में से एक है और न्यूज़ीलैण्ड का सबसे बड़ा ज्वालामुखी है। यह उत्तर द्वीप का सबसे ऊँचा बिन्दु है और इसके तीन प्रमुख शिखर हैं: २७९७ मीटर ऊँचा ताहूरांगी (Tahurangi), २७५५ मीटर ऊँचा ते हेउहेउ (Te Heuheu) और २७५१ मीटर ऊँचा पारेतेतातोंगा (Paretetaitonga)। इन शिखरों के दरमियान एक गहरा ज्वालामुखीय क्रेटर है जहाँ से समय-समय पर विस्फोट होता है। विस्फोटों के बीच के शान्त काल में इसमें पानी भरने से एक ज्वालामुखीय झील बन जाती है।New Zealand Department of Conservation. "Crater Lake https://web.archive.org/web/20150113021645/http://doc.govt.nz/parks-and-recreation/tracks-and-walks/central-north-island/ruapehu/mount-ruapehu-crater-climb/ 13 जनवरी 2015 ". Retrieved 2006-10-23. नामोत्पत्ति माओरी भाषा में 'रुआपेहू' का अर्थ 'विस्फोटों वाला गड्ढा' है। इन्हें भी देखें उत्तर द्वीप ताऊपो ज्वालामुखीय क्षेत्र वायकाटो नदी सन्दर्भ 2 श्रेणी:न्यूज़ीलैण्ड के ज्वालामुखी श्रेणी:सक्रिय ज्वालामुखी श्रेणी:न्यूज़ीलैण्ड के पर्वत श्रेणी:दो हज़ारी