Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

आलूबालू

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

यह लेख एक फल के बारे में है जो गिलास भी कहा जाता है। यदि आप इसी नाम के पीने के उपकरण पर जानकारी ढूंढ रहें हैं तो कृप्या गिलास का लेखे देखें thumb|गिलास, जिसे आलूबालू या (अंग्रेज़ी में) चेरी भी कहा जाता है thumb|पतझड़ के मौसम में गिलास के पेड़ thumb|बसंत ऋतू में फूलों से लदे हुए गिलास के छोटे पेड़ आलूबालू, गिलास या चेरी एक खट्टा-मीठा गुठलीदार फल है। इसका रंग लाल, काला या पीला होता है और इसका अकार आधे से सवा इंच के व्यास (डायामीटर) का गोला होता है। स्वास्थ्य लाभ आलूबालू में ऐन्थोसाय्निन नाम के पदार्थ होते हैं जो शरीर के अंगों में जलन और दर्द कम करते हैं। माना जाता है के मधुमेह और हृदय व अन्य ग्रंथियों के रोगों में छुपी हुई जलन का बहुत बड़ा हाथ है। चूहों के साथ प्रयोगों में देखा गया है के आलूबालू के ऐन्थोसाय्निन जलन हटाने में मदद करते हैं। उत्पादन भारत में आलूबालू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तरपूर्वी राज्यों में पैदा किया जाता है। विश्व भर में सन् २००७ में २० लाख टन आलूबालू पैदा किया गया था, जिसमें से ४०% यूरोप में और १३% संयुक्त राज्य अमेरिका में पैदा किया गया। सबसे अधिक आलूबालू पैदा करने वाले देश - २००७(हज़ारों टन में) 398.1 260.7 225.0 145.1 100.0 75.0 72.6 68.2 65.2 62.8World Total 2,033.1 स्रोत: संयुक्त राष्ट्र का खाद्य और कृषि संगठन FAOSTAT: ProdSTAT: Crops संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन 2007 http://faostat।fao।org/site/567/DesktopDefault।aspx?PageID=567 07-02-2009 जून 2020 InternetArchiveBot अन्य भाषाओं में आलूबालू को कश्मीरी में भी "गिलास" कहा जाता है। नेपाली एवं कुमाऊँनी में इसे "पैयुँ" कहा जाता है। अंग्रेज़ी में इसे "चेरी" (cherry), पंजाबी और उर्दू में इसे "शाह दाना" (ur شاہ دانہ) कहा जाता है। अरबी में इसे "कर्ज़" (ur كرز) कहा जाता है। चीनी में इसे 樱桃(yingtao)कहा जाता है। इन्हें भी देखें गुठलीदार फल सन्दर्भ 2 श्रेणी:प्रूनस श्रेणी:फल श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना