Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बड़ा निकोबार

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

बड़ा निकोबारटोकिओंग लोंग GreatNicobarMap.jpg बड़े निकोबार द्वीप का मानचित्र Andaman and Nicobar Islands - Great Nicobar.PNG बंगाल की खाड़ी 6 45 N 93 50 E inline निकोबार द्वीपसमूह 1045 थूलियर पर्वत 642 राज्य अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह 2001 9,440 बड़ा निकोबार (Great Nicobar), जिसे दक्षिण निकोबारी भाषा में टोकिओंग लोंग या केवल लोओंग कहा जाता है, भारत के निकोबार दमन द्वीपसमूह का एक द्वीप है। यह निकोबार द्वीपसमूह का दक्षिणतम द्वीप है और इसका सबसे दक्षिणी बिन्दु "इंदिरा पोइंट" कहलाता है और वह भारत का सबसे दक्षिणी बिन्दु भी है।Islands of Andaman and Nicobar Islands (India) http://islands.unep.ch/IMB.htm UN 9 July 2014 https://web.archive.org/web/20140617210211/http://islands.unep.ch/IMB.htm 17 जून 2014 dead द्वीप का लगभग ८५% क्षेत्रफल भारत सरकार द्वारा बड़ा निकोबार जैवमण्डल आरक्षित क्षेत्र नामक संरक्षित क्षेत्र घोषित किया जा चुका है। स्थलाकृति द्वीप पर कई नदियाँ हैं, जिनमें आलेक्सान्ड्रा नदी, अमृत कौर नदी, डागमार नदी और गैलेथिआ नदी शामिल हैं। पूरे द्वीप पर उत्तर-से-दक्षिण की ओर ढलान होने से अधिकांश नदियाँ दक्षिणपश्चिमी दिशा में बहती हैं। द्वीप पर छोटे टीले-पहाड़ बिछे हुए हैं और एक मुख्य श्रेणी उत्तर-दक्षिण दिशा में खड़ी है जिसमें द्वीप का सबसे ऊँचा पहाड़ - ६४२ मीटर ऊँचा थुलियर पर्वत - स्थित है।Encyclopaedia of Indian Tribes Shyam Singh Shashi 2005 Anmol Publications Pvt Ltd 81-7041-836-4 https://books.google.com/?id=pQh48ov8BrwC ... The main hill range runs from the north to south. Average height of the hills is 300m to 400m. The highest peak is Mount Thullier ... वन्य प्राणी बड़े निकोबार पर कई प्राणी हैं जो, निकोबार के सिवाय, विश्व में कहीं मिलते। इनमें निकोबारी झाड़मुर्गी (Megapodius nicobariensis), केकड़े खाने वाला निकोबारी लम्बी पूँछ बंदर (Macaca fascicularis umbrosa), खारे पानी का मगरमच्छ (Crocodylus porosus), विशाल चमड़ापीठ समुद्री कछुआ (Dermochelys coriacea), मलयई डिब्बा कछुआ (Cuora amboinensis), निकोबारी झाड़छछून्दर (Tupaia nicobarica), जालीदार अजगर (Python reticulatus) और नारियल केकड़ा (Birgus latro) शामिल हैं। इन्हें भी देखें इंदिरा पोइंट कत्चल द्वीप निकोबार द्वीपसमूह सन्दर्भ श्रेणी:अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह के द्वीप * श्रेणी:निकोबार ज़िला