411 REFERENCE · Wikipedia
मकबूल (2003 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मकबूल मकबूल का पोस्टर इरफ़ान ख़ान, पंकज कपूर, नसीरुद्दीन शाह, तबु, ओम पुरी 30 जनवरी, 2003 भारत हिन्दी
मकबूल सन् 2003 में प्रमोचित हिन्दी भाषा की भारतीय फ़िल्म है।
पटकथा
फ़िल्म विलियम शेक्सपीयर के नाटक मैकबेथ पर आधारित है जिसमें कहानी मुम्बई के अंडरवर्ल्ड की दिखाई गयी है। इसमें मियां मकबूल (इरफ़ान ख़ान) शक्तिशाली अंडरवर्ल्ड डॉन जहांगीर खान (उर्फ अब्बा जी) (पंकज कपूर) का दायां हाथ है। मक़बूल अब्बा जी के प्रति आभारी है और उनसे गहरा जुड़ाव तथा व्यक्तिगत ऋण महसूस करता है। उनके घनिष्ठ संबंध को देखते हुए, लेकिन साथ ही मक़बूल की महत्वाकांक्षा को भांपते हुए, दो भ्रष्ट पुलिसकर्मी (ओम पुरी और नसीरुद्दीन शाह) भविष्यवाणी करते हैं कि मक़बूल जल्द ही अब्बा जी से मुंबई अंडरवर्ल्ड की कमान संभाल लेगा।
निम्मी (तब्बू) अब्बा जी की रखैल है, लेकिन वो और मक़बूल गुप्त रूप से एक-दूसरे से प्रेम करते हैं। निम्मी मक़बूल की महत्वाकांक्षाओं को बढ़ावा देती है और उसे डॉन बनने के लिए अब्बा जी की हत्या करने के लिए उकसाती है। मक़बूल निम्मी के प्रति अपने प्रेम और अब्बा जी के प्रति अपनी वफ़ादारी के बीच झूलता रहता है, लेकिन वह डॉन बनने की तैयारी शुरू कर देता है, यह सुनिश्चित करते हुए कि उत्तराधिकार की पंक्ति में कोई भी उसके रास्ते में बाधा न बने। अंततः एक रात जब अब्बा जी बिस्तर पर सो रहा होता हैं और निम्मी उनके पास होती है, मक़बूल आसानी से से उसकी हत्या कर देता है। मक़बूल हत्या के बाद बच निकलता है और योजना के अनुसार डॉन बन जाता है, लेकिन वह और निम्मी दोनों अपराध-बोध से ग्रस्त हो जाते हैं। उन्हें अब्बा जी का भूत दिखाई देता है और वे अपने हाथों से खून धो नहीं पाते। गिरोह के भीतर भी अब्बा जी की मौत में मक़बूल की भूमिका को लेकर संदेह पैदा होता है और अंततः दोनों प्रेमियों का अंत त्रासद होता है।
मुख्य कलाकार
इरफ़ान ख़ान – मकबूल
पंकज कपूर – जहाँगीर ख़ान
नसीरुद्दीन शाह – इंस्पेक्टर पुरोहित
तबु – निमी
ओम पुरी – इंस्पेक्टर पंडित
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0379370 मकबूल
श्रेणी:2003 में बनी हिन्दी फ़िल्म