411 REFERENCE · Wikipedia
लुंगलेई
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मिज़ोरम, भारत के कस्बे सामान नाम के ज़िले लुंगलेई ज़िला
लुंगलेई कस्बा Lunglei View.jpg लुंगलेई कस्बे का एक दृश्य India Mizoram#India left 22.88 N 92.73 E inline,title देश भारत प्रदेश ज़िला मिज़ोरम लुंगलेई Metric 722 57011 2011 auto भाषा आधिकारिक आईएसटी +5:30 पिन 796701 MZ-02 mizoram.nic.in मिज़ो जलवायु Cwa
लुंगलेई भारतीय राज्य मिज़ोरम के दक्षिण-पश्चिम भाग में स्थित एक कस्बा है, जो कि लुंगलेई ज़िले का मुख्यालय है। यह राजधानी अइज़ोल के बाद मिज़ोरम का दूसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला कस्बा है, जो कि अइज़ोल से १६५ किमी दक्षिण में है।
श्ब्दोत्पत्ति
कभी-कभी मिज़ो भाषा में लुंगलेई को लुंगलेह बोला जाता है, जिसका अर्थ चट्टानों का पुल होता है।
इतिहास
लुंगलेई सन १८८८ से १० वर्षों तक दक्षिण लुशाई हिल्स ज़िले का मुख्यालय रहा, जबकि अइज़ोल उत्तर हिल्स ज़िले का।प्रकाश कर्नल वेद Encyclopaedia of North-East India, Volume 4 2007 अटलांटिक प्रकाशन https://books.google.com/books?id=wxkC9S2jYCkC&pg=PA1895&lpg=PA1895&dq=Lunglei+Town&source=bl&ots=56VLtL3WxK&sig=dSzEyv1oPuOxcPjrZOkmWFCXdv4&hl=en&sa=X&ei=LK40UNvOEIKPrgeM34CYDQ&ved=0CEcQuwUwBA#v=onepage&q=Lunglei%20Town&f=false इन दोनों का ही एकीकरण सन १८९८ में हुआ। भारत के विभाजन से पूर्व लुंगलेई ज़िले का बहुत अधिक महत्व था क्योंकि यहाँ से तत्कालीन बंगाल के बड़े नगर चटगाँव तक सीधी पहुँच थी, जिसके कारण यह कस्बा एक व्यावसायिक तथा शिक्षा का केन्द्र बन गया।के॰ सी॰ काबरा Economic Growth of Mizoram: Role of Business & Industry 2008 कॉन्सेप्ट पब्लिशिंग कम्पनी https://books.google.com/books?id=0PcdaYllHNUC&pg=PA75&lpg=PA75&dq=lunglei+economy&source=bl&ots=wLLCusujq_&sig=2sAg9s7WT3bfD03RslosOcHmTJI&sa=X&ei=i6g0UNX6MIOIrAeDyYCQBw&ved=0CBwQ6AEwAg#v=onepage&q=lunglei%20economy&f=false
भूगोल
लुंगलेई 22.88 N 92.73 E पर स्थित है।http://www.fallingrain.com/world/IN/31/Lunglei.html Falling Rain Genomics, Inc - Lunglei 22 मई 2018 https://web.archive.org/web/20170211083301/http://www.fallingrain.com/world/IN/31/Lunglei.html 11 फ़रवरी 2017 dead इसकी समुद्र तल से औसत ऊँचाई ७२२ मीटर (२३६८ फ़ीट) है।
जनसांख्यिकी
लुंगलेई में धर्म #Fcd116 धर्म प्रतिशत left ईसाई blue 91.48
हिन्दू orange 6.51
मुस्लिम green 1.33
बौद्ध yellow 0.48
सिक्ख olive 0.10
उल्लेख नहीं किया black 0.06
जैन brown 0.04
अन्य grey 0.01
भारत की जनगणना २०११ के अनुसार लुंगलेई की कुल जनसंख्या ५७,०११ है, जिसमे २९,४७४ पुरुष तथा २७,५३७ महिलाएँ हैं। ६ वर्ष से कम के बच्चों की जनसंख्या ६७९८ है जो कि कुल जनसंख्या का ११.९२% है। यहाँ का लिंगानुपात दर ९३४ है जो कि राज्य दर ९७६ से कम है। साक्षरता दर ९८.२७% है को राज्य दर ९१.३३% से अधिक है। पुरुष साक्षरता दर ९८.४५% जबकि महिला साक्षरता दर ९८.०८% है। http://www.census2011.co.in/data/town/801516-lunglei-mizoram.html Lunglei Population Census 2011 census2011.co.in 22 मई 2018
धर्म
यहाँ का प्रमुख बहुसंख्यक धर्म ईसाई है, जो कि कुल जनसंख्या का ९१.४८% है। अन्य अल्पसंख्यक धर्म हिन्दू ६.५१%, मुस्लिम १.३३%, बौद्ध ०.४८%, सिक्ख ०.१०%, जैन ०.०४% तथा अन्य ०.०१% हैं। ०.०६% लोगों ने अपने धर्म का उल्लेख नहीं किया है।
यातायात
हेलिकॉप्टर सेवा पवन हंस अइज़ोल से लुंगलेई के मध्य उपलब्ध है।Mizorama Helicopter Service Hmasa Ber Aizawl-Lunglei http://www.vulmawi.com/2012/08/mizorama-helicopter-service-hmasa-ber.html 5 सितम्बर 2012 वुलमावी https://archive.today/20130205185657/http://www.vulmawi.com/2012/08/mizorama-helicopter-service-hmasa-ber.html 5 फ़रवरी 2013 dead अइज़ोल से लुंगलेई के मध्य १६५ किमी की दूरी है जो कि बस तथा जीप की नियमित सेवा से जुड़ी है।Aizawl to Lunglei http://mizoram.nic.in/more/rlunglei.htm Mizoram NIC 29 अगस्त 2012 https://web.archive.org/web/20120401112932/http://mizoram.nic.in/more/rlunglei.htm 1 अप्रैल 2012 live यहाँ कमज़ोल में एक छोटा विमानक्षेत्र का निर्माण भी प्रस्तावित है, जो कि यहाँ से 25 km mi है।Second airport for Mizoram http://www.telegraphindia.com/1091223/jsp/northeast/story_11896579.jsp 5 September 2012 The Telegraph https://web.archive.org/web/20100105043949/http://telegraphindia.com/1091223/jsp/northeast/story_11896579.jsp 5 जनवरी 2010 live
सन्दर्भ
श्रेणी:मिज़ोरम के नगर
श्रेणी:लुंगलेई ज़िला
श्रेणी:लुंगलेई ज़िले के नगर