Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पाटण, गुजरात

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

पाटण Patanપાટણ पटोला नगर Rani ki vav1.jpg रानी की वाव पाटण India Gujarat 23.85 72.13 inline, title गुजरात में स्थिति देश प्रान्त गुजरात ज़िला पाटण ज़िला 133744 2011 भाषा प्रचलित गुजराती भारतीय मानक समय +5:30 पिनकोड 384265 दूरभाष कोड 02766 GJ-24 पाटण (Patan) भारत के गुजरात राज्य के पाटण ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है।"Gujarat, Part 3," People of India: State series, Rajendra Behari Lal, Anthropological Survey of India, Popular Prakashan, 2003, ISBN 9788179911068"Dynamics of Development in Gujarat," Indira Hirway, S. P. Kashyap, Amita Shah, Centre for Development Alternatives, Concept Publishing Company, 2002, ISBN 9788170229681"India Guide Gujarat," Anjali H. Desai, Vivek Khadpekar, India Guide Publications, 2007, ISBN 9780978951702 विवरण पाटण एक प्राचीन नगर है जिसकी स्थापना ७५६ ई में वनराज चावडा ने की थी। राजा ने इसका नाम 'अन्हिलपुर पाटण' या 'अन्हिलवाड़ पाटन' रखा था। यह मध्यकाल में गुजरात की राजधानी हुआ करता था। इस नगर में बहुत से ऐतिहास स्थल हैं जिनमें हिन्दू एवं जैन मन्दिर, रानी की वाव आदि प्रसिद्ध हैं। पाटण का प्राचीन नाम 'अण्हीलपुर ' है। प्राचीन समय में पाटण भील प्रदेश के रूप में जाना जाता था और वे अण्हीलपुर के शासक थे। जब पचासर के चावड़ा गुर्जर अपना राज्य कल्याण कटक के चालुक्य भुहड़ से हार गए तब उनकी पत्नी अपने नन्हे बच्चे को लेकर भील प्रदेश में शरण लेने आयी , जहां भीलों ने उनकी सहायता करी और उस बच्चे को वनराज नाम दिया क्योंकि वह जंगल में भीलों के साथ बड़ा हुआ था , आगे चलकर वहीं वनराज चावड़ा , राजा अण्हील भील के बाद अण्हीलपुर का शासक बना। प्राचीन काल में इसे मुसलमानों ने खंडहर बना दिया था, उन्हीं खंडहरों पर पुन: नवीन पाटन ने प्रगति की है। महाराज भीम की रानी उद्यामती का बनवाया भवन खंडहर अवस्था में अब भी विद्यमान है। नगर के दक्षिण में एक प्रसिद्ध खान सरोवर है। एक जैन मंदिर में वनराजा की मूर्ति भी दर्शनीय है। नवीन पाटन मराठा लोगों के प्रयास का फल है। यह सरस्वती नदी से डेढ किमी की दूरी पर है। जैन मंदिरों की संख्या यहाँ एक सौ से भी अधिक है, पर ये विशेष कलात्मक नहीं हैं। खादी के व्यवसाय में इधर काफी उन्नति हुई है। इन्हें भी देखें रानी की वाव हेमचन्द्राचार्य उत्तर गुजरात विश्वविद्यालय पाटण ज़िला पाटन, मध्य प्रदेश बाहरी कड़ियाँ पाटण के ऐतिहासिक स्थलों ने मन मोह लिया यूनेस्को ने गुजरात के पाटण में स्थित ११ शताब्दी की रानी की वव (बावली) को विश्व धरोहर माना https://web.archive.org/web/20210731161243/https://jamosnews.com/crime/unesco-acceptsgujarats-stepwell-rani-ki-vav-a-world-heritage/ 31 जुलाई 2021 सन्दर्भ श्रेणी:गुजरात के शहर श्रेणी:पाटण ज़िला श्रेणी:पाटण ज़िले के नगर