411 REFERENCE · Wikipedia
मुहम्मद ताहिर उल-क़ादरी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मुहम्मद ताहिर उल-क़ादरीمحمد طاہر القادری #00CC66 Shaykh-ul-Islam-Dr-Muhammad-Tahir-ul-Qadri.jpg 200px १९ फ़रवरी १९५१ दक्षिण एशिया हनफ़ी क़ादिरिया सूफ़ी सूफ़ी, इस्लामी दर्शन, हदीस, तफ़सीर, सीराह, तसव्वुफ़, राजनीतिhttp://www.tahir-ul-qadri.com/shaykh-ul-islam Tahir-ul-Qadri's biography 15 जनवरी 2013 https://web.archive.org/web/20110901231347/http://www.tahir-ul-qadri.com/shaykh-ul-islam 1 सितंबर 2011 dead आतंकवाद पर फ़तवा, जिहाद की अवधारणा, अंतरधर्मीय वार्ता ताहिर अलाउद्दीन, मुहम्मद इक़बाल, इब्न अरबी, जलालुद्दीन रूमी, अब्दुल क़ादिर गिलानी, मुहम्मद अलावी अल-मालिकी असद मुहम्मद सईद अस-साग़रजी, बाबिकिर अहमद बाबिकिर http://www.tahir-ul-qadri.com/
मुहम्मद ताहिर उल-क़ादरी (محمد طاہر القادری, Muhammad Tahir-ul-Qadri) एक पाकिस्तानी सूफ़ी विद्वान हैं जो पंजाब विश्वविद्यालय (पाकिस्तान) में अन्तरराष्ट्रीय संवैधानिक क़ानून के भूतपूर्व प्रोफ़ेसर रह चुके हैं।http://www.tahirulqadri.net/dr-tahir-ul-qadri-lecture-for-int-sufi-conf-2011-chittagong-bangladesh Tahir Qadri lecture for international Sufi conference 15 जनवरी 2013 https://web.archive.org/web/20120530041020/http://www.tahirulqadri.net/dr-tahir-ul-qadri-lecture-for-int-sufi-conf-2011-chittagong-bangladesh 30 मई 2012 dead http://www.washingtontimes.com/news/2010/mar/03/muslim-leaders-edict-decries-terrorism/ "Tahir-ul-Qadri is a Sufi Muslim" 15 जनवरी 2013 https://web.archive.org/web/20150106192938/http://www.washingtontimes.com/news/2010/mar/03/muslim-leaders-edict-decries-terrorism/ 6 जनवरी 2015 live Qadri teaches his followers the Sufi danceजून 2020 InternetArchiveBot जनवरी २०१३ में उन्होंने पाकिस्तान में वहाँ की सरकार हटाने का अभियान छेड़ दिया, हालाँकि वह स्वयं कनाडा की नागरिकता रखते हैं। वे अपने २०१० में जारी किये गए फ़तवा के लिए भी जाने जाते हैं, जिसमें उन्होंने ठहराया कि आतंकवाद और आत्मघाती हमले दुष्ट और इस्लाम-विरुद्ध हैं और इन्हें करने वाले काफ़िर हैं। यह घोषणा तालिबान और अल-क़ायदा जैसे संगठनों की विचारधाराओं के ख़िलाफ़ समझी गई है।Religion, Terror, and Error: U.S. Foreign Policy and the Challenge of Spiritual Engagement, Douglas M. Johnston Jr., pp. 239, ABC-CLIO, 2011, ISBN 978-0-313-39146-0, ... A particularly important declaration was that of Tahir ul-Qadri, a Pakistani Sufi sheikh, who released a 600-page fatwa on March 2, 2010, that totally discredited the ideology of terrorist groups ...
नाम का उच्चारण
'क़ादरी' में 'क़' अक्षर के उच्चारण पर ध्यान दें क्योंकि यह बिना बिन्दु वाले 'क' से मिलता-जुलता लेकिन ज़रा भिन्न है। इसका उच्चारण 'क़ीमत' और 'क़ुरबानी' 'क़' से मिलता है।
जीवनी
क़ादरी पाकिस्तानी पंजाब के झंग शहर में १९ फ़रवरी १९५१ को फ़रीद-उद-दीन क़ादरी के घर जन्में थे। वे एक सियाल पंजाबी हैं। छोटी उम्र में उन्होंने झंग के 'सेक्रड हार्ट क्रिस्चन स्कूल' जाना शुरू किया जहाँ उन्होंने अंग्रेज़ी भी सीखी और ईसाई धर्म के पहलुओं से भी अवगत हुए। साथ-साथ उन्होंने इस्लामी धार्मिक शिक्षा भी प्राप्त की। फिर उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय, लाहौर से न्याय की तालीम ली और १९७४ में ऍल॰ऍल॰बी॰ की डिग्री प्राप्त की। कुछ समय वकालत करने के बाद इन्होनें १९७८-१९८३ काल में पंजाब विश्वविद्यालय में क़ानून पढ़ाया और फिर इस्लामी क़ानून प्रथा में डॉक्टर की डिग्री (पी॰ऍच॰डी॰) प्राप्त की, जिसमें इनका अध्ययन विषय 'इस्लाम में दण्ड, उनका श्रेणीकरण और दार्शनिक पहलू' था।
मिनहाज-उल-क़ुरान की स्थापना
१९८१ में उन्होंने सूफ़ी विचारधारा पर आधारित 'मिनहाज़-उल-क़ुरान इंटरनैश्नल' नामक संस्थान चलाया, जिसका ध्येय इस्लामी विचार को ग़ैर-चरमपंथी दृष्टि से समझना-समझाना, शिक्षा पर ज़ोर देना और अन्य धार्मिक समुदायों के साथ शांतिपूर्ण सम्बन्ध स्थापित करना था।
आतंकवाद पर फ़तवा
२ मार्च २०१० को क़ादरी ने एक फ़तवा (इस्लामी धार्मिक मत व आदेश) जारी किया जिसमें पूरी तरह से दहशतगर्दी की निंदा की गई और उसे इस्लाम-विरुद्ध बताया गया। इसमें लिखा था कि 'आतंकवाद, आतंकवाद ही है; हिंसा, हिंसा ही है और इनकी न इस्लामी शिक्षा में कोई जगह है और न ही इन्हें न्यायोचित ठहराया जा सकता है।' यह ६०० पन्नों का आदेश 'आतंकवाद पर फ़तवा' (Fatwa on Terrorism) कहलाया गया।http://www.nationalpost.com/news/story.html?id=2634649 Top Islamic scholar issues 'absolute' fatwa against terror 16 जनवरी 2013 https://archive.today/20100306123712/http://www.nationalpost.com/news/story.html?id=2634649 6 मार्च 2010 live
२०१२ में भारत का दौरा
२२ फ़रवरी २०१२ को क़ादरी चार हफ़्तों की भारत-यात्रा के लिए दिल्ली पहुँचे। उन्होंने पाकिस्तान और भारत पर सेना पर ख़र्चा कम करने का और ग़रीबी हटाने पर अधिक व्यय करने का आग्रह किया।http://www.expressindia.com/latest-news/coming-pak-islamic-scholar-who-pulls-no-punches-against-terror/914697/ Coming: Pak Islamic scholar who pulls no punches against terror 16 जनवरी 2013 https://web.archive.org/web/20130203195343/http://www.expressindia.com/latest-news/coming-pak-islamic-scholar-who-pulls-no-punches-against-terror/914697/ 3 फ़रवरी 2013 dead http://www.nation.com.pk/pakistan-news-newspaper-daily-english-online/lahore/28-Feb-2012/qadri-given-honour-in-india Qadri given honour in India 16 जनवरी 2013 https://web.archive.org/web/20131002124243/http://www.nation.com.pk/pakistan-news-newspaper-daily-english-online/lahore/28-Feb-2012/qadri-given-honour-in-india 2 अक्तूबर 2013 dead http://articles.timesofindia.indiatimes.com/2012-02-26/vadodara/31100857_1_gujarat-godhra-riots-communal-riots Pakistani scholar thanks Modi for security 16 जनवरी 2013 https://web.archive.org/web/20130511023419/http://articles.timesofindia.indiatimes.com/2012-02-26/vadodara/31100857_1_gujarat-godhra-riots-communal-riots 11 मई 2013 live दिल्ली में अपने फ़तवे की पुस्तक के भारतीय उद्घाटन पर उन्होंने कहा कि 'इस्लाम में आतंकवाद की कोई जगह नहीं है।' वे तीर्थयात्रा पर अजमेर भी गए।http://www.minhaj.org/english/oid/16375/Adequate-security-in-place-for-Pak-profs-programme-State.html Adequate security in place for Pak prof’s programme: State 16 जनवरी 2013 https://web.archive.org/web/20130928093304/http://www.minhaj.org/english/oid/16375/Adequate-security-in-place-for-Pak-profs-programme-State.html 28 सितंबर 2013 dead
राजनैतिक भूमिका
२५ मई १९८९ में क़ादरी ने 'पाकिस्तानी आवामी तहरीक' नामक राजनैतिक पार्टी स्थापित की जिसके उद्देश्य 'सच्चा लोकतंत्र, आर्थिक संतुलन, मानवाधिकार रक्षा में सुधार, सामाजिक न्याय और पाकिस्तान में स्त्रियों की भूमिका को बढ़ावा देना' बताया गया। १९९० में इस दल ने राष्ट्रीय चुनाव लड़े। आगे चलकर वे लाहौर क्षेत्र से पाकिस्तान की क़ौमी असेम्बली (यानि संसद) के सदस्य रहे लेकिन उन्होंने २००४ में इस्तीफ़ा दे दिया।Good Governance Reform Agenda in Pakistan: Current Challenges, Sohail Mahmood, pp. 74, Nova Publishers, 2007, ISBN 978-1-60021-418-9, ... Allama Tahir ul Qadri founded Pakistan Awami Tehreek (PAT) ... a small but well organized political party. Qadri was elected as MNA in the last general elections. However, he resigned from the National assembly later ...
इन्हें भी देखें
फ़तवा
सन्दर्भ
2
श्रेणी:पाकिस्तानी राजनीतिज्ञ
श्रेणी:पाकिस्तानी धार्मिक नेता
श्रेणी:कनाडा के मुसलमान