Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

महर्षि गौतम

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

महर्षि गौतम सप्तर्षियों में से एक हैं। वे वैदिक काल के एक महर्षि एवं मन्त्रद्रष्टा थे। ऋग्वेद में उन के नाम से अनेक सूक्त हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार पत्नी देवी अहिल्या थीं जो प्रातःकाल स्मरणीय पंच कन्याओं गिनी जाती हैं। देवी अहिल्या भगवान् ब्रह्मा की मानस पुत्री थी जो विश्व में सुंदरता में अद्वितीय थी। हनुमान की माता देवी अंजनी ऋषि गोतम और देवी अहिल्या की पुत्री थी। दैत्यगुरु शुक्राचार्य ने देवताओं द्वारा तिरस्कृत होने के बाद अपनी दीक्षा महर्षि गोतम से पूर्ण की थी। ऋषियों पर ईर्ष्यावश गोहत्या का झूठा आरोप लगाने के बाद १२ ज्योतिर्लिंगों में महत्त्वपूर्ण त्रयम्बकेश्वर महादेव नाशिक भी ऋषि गौतम की कठोर तपस्या का फल है जहाँ गंगा माता गौतमी अथवा गोदावरी नाम से प्रकट हुईं।https://www.jagran.com/spiritual/sant-saadhak-tpobhumi-of-gautam-rishi-was-anciently-trynbk-10375242.html प्राचीनकाल में त्रयंबक गौतम ऋषि की तपोभूमि थी Dainik Jagran hi 2021-08-02 उत्तरप्रदेश की गोमती नदी भी ऋषि गोतम के ही नाम से विख्यात है। इस के अतिरिक्त राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में स्तिथ गौतमेश्वर महादेव तीर्थ में स्थित मंदाकिनी गंगा कुंड के बारे में भी मान्यता है कि इसी कुंड में स्नान करने के पश्चात् महर्षि गौतम को गौहत्या के दोष से मुक्ति मिली थी। इस के पश्चात्‌ महर्षि गौतम ने यहाँ महादेव की आराधना कर के एक स्वयंभू शिवलिंग प्रकट किया था जो आज भी उन्हीं के नाम पर गौतमेश्वर महादेव के नाम से जाना जाता है। सन्दर्भ श्रेणी:ऋषि