Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

यशपाल शर्मा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

यशपाल शर्मा Yashpal Sharma.jpg yes 1965 1 1 हरियाणा, भारत बिट्टू 1992 - वर्तमान प्रतिभा शर्मा मुंबई, महाराष्ट्र, भारत यशपाल शर्मा एक भारतीय हिन्दी फिल्म अभिनेता हैं। इन्हें सुधीर मिश्रा की 2003 में बनी फिल्म "हजारों ख्वाइशें ऐसी" के अपने रणधीर सिंह के किरदार के लिए जाना जाता है। इसके अलावा इन्होंने लगान (2001), गंगाजल (2003), अब तक छप्पन (2004), अपहरण (2005), सिंह इज़ किंग (2008), आरक्षण (2011) और राउडी राठौड़ (2012) में भी अपने अच्छे अभिनय के लिए जाने जाते हैं। ये फिल्मों के अलावा टीवी के धारावाहिकों में भी काम किए हैं, जिसमें ज़ी टीवी का "मेरा नाम करेगी रोशन" में कुंवर सिंह की भूमिका के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा ये थिएटर में भी कई सारे नाटकों में काम कर चुके हैं। इन्हें हरियाणवी फिल्म "पगड़ी द ऑनर" के लिए 62वाँ राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिल चुका है। जीवन इनका जन्म हरियाणा के हिसार शहर के एक निम्न मध्यम वर्ग के परिवार में हुआ था। इनके पिता प्रेमचन्द्र शर्मा हरियाणा के पीडबल्यूडी विभाग में काम करते थे। यशपाल अपने परिवार के साथ हिसार शहर के राजगढ़ सड़क के पास स्थित कनाल कॉलोनी में रहते हैं। इनके भाई घनशाम शर्मा हमेशा से ही इन्हें अभिनय करने के लिए प्रौत्साहित और समर्थन करते रहे हैं। इन्हें बचपन से ही अभिनय करने में रुचि होने के कारण ये हर बार रामलीला में सक्रिय रूप से भाग लेते थे। इन्होंने 1994 में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा, मंडी हाउस, नई दिल्ली से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। इन्होंने थियेटर में "कोई बात चले" नामक नाटक में मुख्य किरदार निभाया था, जिसके लेखक और निर्देशक रामजी बाली हैं।रमन मोहन Bollywood actor keeps his love for theatre intact बॉलीवूड अभिनेताओं का थियेटर के लिए प्यार http://www.tribuneindia.com/2010/20100105/harplus.htm#8 6 अप्रैल 2018 4 जनवरी 2010 ट्रिब्यून इंडिया हिसार en https://web.archive.org/web/20170509234949/http://www.tribuneindia.com/2010/20100105/harplus.htm#8 9 मई 2017 live सफर फिल्मों में इन्हें फिल्मों में अपनी कला दिखाने का पहला मौका गोविन्द निहलानी की फिल्म हज़ार चौरासी की माँ (1998) से मिला, जिसमें इनके साथ जया बच्चन और नन्दिता दास भी काम किए। इसके बाद वे कई फिल्मों में काम करने लगे, जिसमें शूल और अर्जुन पंडित आदि है। लेकिन इन्हें लगान (2001) के लिए नामांकित किया गया और उसके बाद से ही ये सबके सामने आ गए। इसके बाद इन्होंने गंगाजल और अब तक छप्पन जैसी फिल्मों में भी काम किया और श्याम बेनेजल व प्रकाश झा की अधिकांश फिल्मों में नजर आते रहते हैं।चेतना वर्मा Being bad is hard work बुरा बनना कड़ी मेहनत है http://www.thehindu.com/features/cinema/Being-bad-is-hard-work/article16044686.ece 6 अप्रैल 2018 23 सितम्बर 2010 द हिन्दू en https://web.archive.org/web/20180518195421/http://www.thehindu.com/features/cinema/Being-bad-is-hard-work/article16044686.ece 18 मई 2018 live यशपाल शर्मा इन दिनों हरियाणवी बोली और कल्चर को दुनिया में पहुँचाने की कोशिश कर रहे हैं। 2021 में सूर्य कवि दादा लखमी चंद के जीवन पर बनीं फ़िल्म में दादा लखमी में मुख्य भूमिका में नज़र आए। इस फ़िल्म में बेहतरीन एक्टिंग के लिए उन्हें हर जगह से तारीफ़ मिली थी। इस फ़िल्म को 68वें नेशनल फ़िल्म फ़ेस्टीवल में बेस्ट फ़ीचर फ़िल्म हरियाणवी का ख़िताब मिला था। इस फ़िल्म का दूसरा भाग जल्द ही रिलीज़ किया जाएगा। धारावाहिकों में इन्होंने सीआईडी के कुल 4 एपिसोड में काम किया था। जिसमें दो एपिसोड 2002 में और बाकी दो एपिसोड 2005 में बनाए गए थे। पहले दो एपिसोड में इन्हें नन्हें नाम का किरदार दिया गया था, वहीं अन्य दो एपिसोड में ये भविष्य बताने वाले का किरदार निभा रहे थे। हालांकि पूर्ण रूप से इन्होंने धारावाहिकों में पहला कदम 2010 में ज़ी टीवी के कार्यक्रम "मेरा नाम करेगी रोशन" से रखा था। जिसके लिए इन्हें इंडियन टेली जूरी द्वारा नकारात्मक किरदार निभाने के लिए पुरस्कार भी मिला। इसके बाद ये 2011 में सब टीवी के धारावाहिक "तारक मेहता का उल्टा चश्मा" में नजर आए, जिसमें इन्हें एक डॉन का किरदार दिया गया था, जो अपने पत्नी के भाई को अदालत में निर्दोष साबित करने के लिए चश्मदीद गवाह दया के पति का अपहरण करा लेता है और बाद में दया का भी अपहरण कर लेता है। इसमें ये कुंवर कुलदीप सिंह बने थे और कुल 37 एपिसोड में थे। 2014 में फिर से ज़ी टीवी के धारावाहिक "नीली छतरी वाले" में भगवान दास की एक मुख्य भूमिका में नजर आए। कार्य फिल्में वर्ष फ़िल्म चरित्र टिप्पणी2021बंटी और बबली 22008 वेल्कम टू सज्जनपुर राम सिंह 2007 अनवर 2007 रिस्क 2007 बेनाम 2007 लाइफ में कभी कभी 2005 अपहरण 2005 किस्ना शंकर सिंह 2004 असंभव 2003 गंगाजल सुन्दर यादव 2003 मुंबई से आया मेरा दोस्त 2003 हज़ारों ख़्वाहिशें ऐसी रणधीर सिंह 2003 चमेली 2003 धूप 2002 गुनाह परशुराम 2001 मुझे कुछ कहना है 2001 लगान 2000 पुकार 1999 अर्जुन पंडित शिव 1999 समर 1999 शूल धारावाहिक वर्ष नाम किरदार टिप्पणी 2001 सीरियल किलर जसपाल 2010 मेरा नाम करेगी रोशन - 2011 तारक मेहता का उल्टा चश्मा - 2014 नीली छतरी वाले भगवान दास लघु फिल्में वर्ष फिल्म 2015 मोक्ष 2016 संयोग 2017 कार्बन नामांकन और पुरस्कार वर्ष फिल्म / धारावाहिक पुरस्कार टिप्पणी 2004 गंगाजल फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार नामित 2004 गंगाजल आईफा नामित 2004 गंगाजल स्क्रीन साप्ताहिक पुरस्कार नामित 2004 गंगाजल ज़ी सिने पुरस्कार नामित 2016 मेरा नाम करेगी रोशन इंडियन टेली जूरी पुरस्कार नकारात्मक किरदार 2016 मोक्ष वाटअशॉर्ट इंडिपेंडेंट इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2024 दादा लखमी 68वें नेशनल फ़िल्म अवार्ड बेस्ट फ़ीचर फ़िल्म हरियाणवीDada Lakhmi Part-2 Release Date: आखिर कब रिलीज होगी यशपाल शर्मा की दादा लखमी पार्ट-2, जानें https://nayaharyana.com/dada-lakhmi-part-2-release-date-आखिर-कब-रिलीज-होगी-यशप/ nayaharyana.com 8 Dec 2024 अगस्त 2025 InternetArchiveBot सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 1004985 श्रेणी:हिन्दी अभिनेता श्रेणी:भारतीय अभिनेता श्रेणी:1965 में जन्मे लोग श्रेणी:हरियाणा के लोग श्रेणी:जीवित लोग