Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पंकज सिंह (राजनेता)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

Pankaj_Singh_-_politician.jpg पंकज सिंह yes 1978 12 12 डाल्टनगंज,पलामू ,झारखंड, भारत विधायक, उत्तर प्रदेश विधानसभा 11 मार्च 2017 नॉएडा भारतीय जनता पार्टी दिल्ली विश्वविद्यालय एम.बी.ए, अमिटी विश्वविद्यालय, नॉएडा अधिकारिक जालस्थल पंकज सिंह भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के वर्त्तमान चंदोली जिले (पहले वाराणसी ) की चकिया तहसील के एक छोटे से ग्राम भाभोरा के रहने वाले है। पंकज सिंह का जन्म अपने ननिहाल झारखंड के पलामू जिले के डाल्टनगंज में (जन्म: 12 दिसम्बर 1978) को हुआ था। वे भारतीय जनता पार्टी के राजनेता हैं। वर्त्तमान में उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष हैं। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र हैं। राजनीतिक सफर 2001 में भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय हुए। पार्टी की ओर से आयोजित धरना-प्रदर्शन में जाना शुरू किया। 2004 में उन्हें भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया। 2007 में उन्हें भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। लेकिन यह कहकर पद छोड़ दिया की वे कुछ दिन बिना पद के ही कार्य करंगे। 2007 में उन्हें प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया। 2007 में विधानसभा चुनाव क्षेत्र चिरयीगांव सीट, वाराणसी से उम्मीदवारी की घोषणा भी हो गई; लेकिन खुद पंकज सिंह के पिता राजनाथ सिंह ने उन्हें सलाह दी कि अभी कुछ साल और भारतीय जनता पार्टी के संगठन में काम करना चाहिए इसके बाद चुनावी राजनीति में जाना चाहिए। पंकज सिंह वह चुनाव नहीं लड़े। 2010 में उन्हें उत्तर प्रदेश भाजपा का सचिव बनाया गया। 2012 में वे प्रदेश भाजपा के महासचिव के रूप में पदौन्नत किये गये। 2013 में उन्हें उत्तर प्रदेश भाजपा का दूसरी बार महासचिव बनाया गया। वर्तमान में जुलाई 2016 से तीसरी बार महासचिव के पद पर कार्य कर रहे हैं। इन कार्यकालों के दौरान पंकज सिंह सामाजिक और राजनीतिक तौर पर बेहद सक्रिय रहे। गांव और किसानी में दिलचस्पी रखने वाले पंकज सिंह को जब भाजपा के गांव चलो अभियान में शामिल होने का अवसर मिला उन्होंने इस अभियान के तहत 100 से अधिक गांवों का दौरा किया। वहां के लोगों से गाँव और खेती की समस्याओं को समझा और जाना। शिक्षा 12 दिसंबर, 1978 को झारखंड के पलामू जिले के डाल्टनगंज में जन्मे पंकज स्कूल के बाद कॉलेज की पढ़ाई के लिए दिल्ली आए। एमिटी विश्वविद्यालय (नॉएडा ) से एमबीए की पढ़ाई की। सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ अधिकारिक जालस्थल श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ श्रेणी:1978 में जन्मे लोग श्रेणी:उत्तर प्रदेश के लोग