Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

गुट निरपेक्ष आंदोलन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

गुट-निरपेक्ष आन्दोलन NAM Identificador.jpg Logo 120(2019) सदस्य 17 (ऑब्ज़र्वर्स) समन्वयक ब्यूरो न्यू यॉर्क, संयुक्त राज्य महासचिव 1 सितम्बर 1961 csstc.org गुट निरपेक्ष आंदोलन (NAM) राष्ट्रों की एक अन्तरराष्ट्रीय संस्था है, जिहोंने निश्चय किया है, कि विश्व के वे किसी भी पावर ब्लॉक के संग या विरोध में नहीं रहेंगे। यह आन्दोलन भारत के प्रधानमन्त्री पण्डित जवाहर लाल नेहरू, मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति गमाल अब्दुल नासिर व युगोस्लाविया के राष्ट्रपति टीटो, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति डाॅ सुकर्नो घाना - क्वामें एन्क्रूमा का आरभ्भ किया हुआ है। इसकी स्थापना अप्रैल,1961में हुई थी। और 2024 तक इसमें 121 सदस्य हो चुके थे। SARHETA घोषणा-1979 के अनुसार इस संगठन का उद्देश्य गुट-निरपेक्ष राष्ट्रों की राष्ट्रीय स्वतन्त्रता, सार्वभौमिकता, क्षेत्रीय एकता एवं सुरक्षा को उनके साम्राज्यवाद, औपनिवेशिकवाद, जातिवाद, रंगभेद एवं विदेशी आक्रमण, सैन्य अधिकरण, हस्तक्षेप आदि मामलों के विरुद्ध उनके युद्ध के दौरान सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही किसी पावर ब्लॉक के पक्ष या विरोध में ना होकर निष्पक्ष रहना है।Fidel Castro speech to the UN in his position as chairman of the nonaligned countries movement 12 अक्टूबर 1979 https://web.archive.org/web/20110611014358/http://lanic.utexas.edu/la/cb/cuba/castro/1979/19791012 11 जून 2011; Pakistan & Non-Aligned Movement https://web.archive.org/web/20061002105007/http://www.pakboi.gov.pk/I_Agreements/pakistan___non-aligned_movemen.html 2 अक्तूबर 2006, Board of Investment - Government of Pakistan, 2003 ये संगठन संयुक्त राष्ट्र के कुल सदस्यों की संख्या का लगभग 2/3 एवं विश्व की कुल जनसंख्या के 55% भाग का प्रतिनिधित्व करता है। खासकर इसमें तृतीय विश्व यानि विकासशील देश सदस्य हैं।Grant, Cedric. "Equity in Third World Relations: a third world perspective." International Affairs 71, 3 (1995), 567-587. गुटनिरपेक्ष आंदोलन वाडुंग सम्मेलन(1955) के दस सिद्धांतों (सभी राष्ट्रों की संप्रभुता, समानता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करना, एकपक्षीय आर्थिक, राजनीतिक अथवा सैन्य कार्यवाहियों पर रोक लगाना, आंतरिक और बाह्य शक्तियों के द्वारा असंवैधानिक परिवर्तनों का विरोध) पर आधारित है। संयुक्त राष्ट्र के विपरीत इसका कोई प्रशासनिक तंत्र और बजट नहीं है। यह यूएन महासभा सत्र के दौरान विदेश मंत्रियो की बैठकों और सम्मेलनों का आयोजन करता है। गुटनिरपेक्ष देशों के सम्मेलन क्रमशः वेलग्राड, काहिरा, लुसाका( जांबिया), अल्जीयर्स, कोलंबो, हवाना(1979), दिल्ली(1983), जिम्बाम्बे, यूगोस्लाविया, जकार्ता, कार्टेजेना(कोलंबिया), डरबन, मलेशिया, क्यूबा(2006), शर्म अल शेख(मिस्र), तेहरान, वेनेजुएला(2016) और वाकू में हुए। इसका हालिया 19वा सम्मेलन युगांडा के कंपाला(2024) में हुआ और वहीं 2027 के लिए गुटनिरपेक्ष आंदोलन का अध्यक्ष है। thumb|480px|left|गुट-निरपेक्ष आंदोलन 2009 के सदस्य राष्ट्र। हल्के नीले में ऑब्ज़ार्वर राष्ट्र हैं इन्हें भी देखें शीतयुद्ध द्वितीय विश्वयुद्ध सन्दर्भ 3. https://nam.go.ug/history बाहरी कड़ियाँ भारत की गैर संरेखण नीति या गुट निरपेक्षता नीति आधिकारिक जालस्थल: १४वां सम्मेलन — १४वां गुट-निरपेक्ष सम्मेलन, हवाना, ११-१६ सितंबर, २००६ गुट-निरपेक्ष आंदोलन — स्रोत स्थल गुट-निरपेक्ष अध्ययन अंतर्राष्ट्रीय संस्थान — गुट-निरपेक्ष आंदोलन हेतु थिंक टैंक संयुक्त राष्ट्र महासचिव का गुट-निरपेक्ष आंदोलन को संदेश, २८ सितंबर, २००७ गुट-निरपेक्ष आंदोलन का सम्मेलन, सं.रा. के ५८वें जनरल असेंबली २६ नवंबर, २००३ श्रेणी:गुट-निरपेक्ष आंदोलन श्रेणी:शीतयुद्ध