411 REFERENCE · Wikipedia
२००८ ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस प्रतियोगिता - महिला एकल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जून 2015
2008 ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस प्रतियोगिता रूस मारिया शरापोवा सर्बिया अना इवानोविच 7-5, 6-3
मारिया शारापोवा ने सर्बिया की एना इवानोविच को सीधे सेटों में हरा कर महिला एकल का ऑस्ट्रेलियन ओपन ख़िताब अपने नाम कर लिया। मेलबोर्न में हुए फ़ाइनल मुकाबले में शारापोवा ने इवानोविच को 7-5, 6-3 से हराया।
ये शारापोवा का पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन ख़िताब है। इससे पहले वो 2004 में विंबल्डन और 2006 में अमेरिकी ओपन अपने नाम कर चुकी हैं। ये शारापोवा का तीसरा ग्रेंड स्लैम खिताब है। शारापोवा पिछले साल फाइनल में सेरेना विलियम्स से हार गई थीं।
पहले सेट में इवानोविच 5-4 से आगे चल रही थीं तभी रूस की इस पांचवी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ने अपनी बेहतरीन सर्विसों से मैच का रुख अपनी तरफ़ मोड़ लिया। इस दौरान इवानोविच ने कुछ ग़लतियां भी कीं जिसका फायदा शारापोवा ने उठाया। इसके बाद तो शारापोवा मैच पर हावी होती चली गईं और उन्होंने चौथी वरीयता प्राप्त एना इवानोविच को कोई मौका नहीं दिया और पहला सेट 7-5 से जीत लिया।
दूसरे सेट में इवानोविच शुरू से ही दबाव में नज़र आई। शुरुआत में उन्होंने कुछ सर्विसें गलत भी कीं लेकिन बाद में इन पर काबू पा लिया। तब तक दूसरा सेट 3-3 से बराबर चल रहा था लेकिन इसके बाद शारापोवा ने इवानोविच की सर्विस पर कुछ बेहतरीन फोरहैंड दिखाए 4-3 की लीड ले ली। इसके बाद शारापोवा ने पीछे मुड़ कर नहीं देखा और ख़िताब अपने नाम कर लिया।
दोनों के बीच ये मुकाबला डेढ़ घंटे चला। मैच जीतने के बाद शारापोवा कोर्ट पर ही रो पड़ीं और इसके बाद उन्होंने दर्शक दीर्घा में बैठे अपने पिता यूरी से जाकर बधाई ली।
ड्रॉ
फाइनल
क्वार्टर फाइनल सेमी फाइनल फाइनल 1 बेल्ज़ियम जस्टिन हेनिन 4 0 5 रूस मारिया शरापोवा 6 6 3 सर्बिया येलेना यानकोविच 6 6 7 अमेरिका सेरेना विलियम्स 3 4 8 अमेरिका वीनस विलियम्स 63 4 4 सर्बिया अना इवानोविच 77 6 9 स्लोवाकिया डेनियला हंटुकोवा 6 6 29 पोलैंड एग्निएज़का रैडवाँसका 2 2 5 रूस मारिया शरापोवा 6 6 3 सर्बिया येलेना यानकोविच 3 1 4 सर्बिया अना इवानोविच 0 6 6 9 स्लोवाकिया डेनियला हंटुकोवा 6 3 4 5 रूस मारिया शरापोवा 7 6 4 सर्बिया अना इवानोविच 5 3
महिला एकल