Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

गुइडो इम्बेन्स

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

गुइडो इम्बेन्स Guido Wilhelmus Imbens 1963 9 3 y गेल्ड्रोप, नीदरलैंड स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय अर्थमिति इरास्मस विश्वविद्यालय (बीए) हल विश्वविद्यालय (एमएससी)ब्राउन विश्वविद्यालय (एमए, पीएचडी) अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार (2021) Susan Athey Two essays in econometrics https://www.proquest.com/docview/303881903/ 1991 Anthony Lancaster Rajeev DehejiaAlfred Galichon Guido Imbens in 2025 by Christopher Michel.jpg 2025 में इम्बेन्स गुइडो विल्हेल्मस इम्बेन्स (जन्म - 3 सितंबर 1963) एक डच-अमेरिकी अर्थशास्त्री हैं और इनके अनुसंधान अर्थमिति और सांख्यिकी से जुड़े है। इम्बेन्स स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ़ बिज़नेस में अर्थशास्त्र में एप्लाइड अर्थमिति के प्रोफेसर हैं और यहां ये 2012 से पढ़ा रहे हैं। 2021 में इम्बेन्स को जोशुआ एंग्रिस्त के साथ अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।"द प्राइज इन इकोनॉमिक साइंसेज 2021" https://web.archive.org/web/20211011105720if_/https://www.nobelprize.org/uploads/2021/10/press-economicsciencesprize2021.pdf रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज 4 जून 2026 आरंभिक जीवन और शिक्षा गुइडो विल्हेल्मस इम्बेन्स का जन्म 3 सितंबर 1963 को नीदरलैंड के गेल्ड्रोप में हुआ।"स्वरिजेस रिक्सबैंक प्राइज इन इकोनॉमिक साइंसेज इन मेमोरी ऑफ अल्फ्रेड नोबेल 2021" https://www.nobelprize.org/prizes/economic-sciences/2021/imbens/facts/ NobelPrize.org 4 जून 2026 बचपन में इम्बेन्स शतरंज के एक शौकीन खिलाड़ी थे। 2021 के एक इंटरव्यू में इम्बेन्स ने अर्थमिति के लिए अपने जुनून को खेल में अपने बचपन की रुचि से जोड़ा। हाई स्कूल में इम्बेन्स को डच अर्थशास्त्री जान टिनबर्गेन के काम से परिचित कराया गया। इम्बेन्स ने 1983 में इरास्मस यूनिवर्सिटी रॉटरडैम से अर्थमिति में कैंडिडेट डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने 1986 में यूके के किंग्स्टन अपॉन हल में हल विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र और अर्थमिति में विशिष्टता के साथ एमएससी की डिग्री प्राप्त की। इम्बेन्स ने 1989 और 1991 में ब्राउन विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में एम और पीएचडी की डिग्री प्राप्त की। व्यक्तिगत जीवन इम्बेन्स ने 2002 में अपनी साथी अर्थशास्त्री सुसान एथी से शादी की। एथी स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस में भी पढ़ाती हैं जहां इम्बेन्स प्रौद्योगिकी अर्थशास्त्र के प्रोफेसर हैं। इम्बेन्स और एथी की शादी में जोशुआ एंग्रिस्त भी शामिल थे जिनके साथ इम्बेन्स ने 19 साल बाद अअर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार साझा किया। इम्बेन्स के पास संयुक्त राज्य अमेरिका और नीदरलैंड्स की दोहरी नागरिकता है।द विटा ऑफ गुइडो विल्हेल्मस इम्बेन्स https://web.archive.org/web/20211011144427if_/https://www.gsb.stanford.edu/sites/gsb/files/faculty-cv/guido_0.pdf स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस 4 जून 2026 इन्हें भी देखें अर्थशास्त्र में नोबेल विजेताओं की सूची श्रेणी:1963 में जन्मे लोग श्रेणी:अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार विजेता श्रेणी:जीवित लोग सन्दर्भ