Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कैथरीन लैंगफोर्ड

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

कैथरीन लैंगफोर्ड Katherine Langford (2018).jpg 2018 में कैथरीन लैंगफोर्ड 1996 04 29 yes पर्थ, ऑस्ट्रेलिया अभिनेत्री जोसेफिन लैंगफोर्ड (बहन) 2015–वर्तमान कैथरीन लैंगफोर्ड (Katherine Langford; जन्म: 29 अप्रैल 1996) ऑस्ट्रेलियाई अभिनेत्री हैं। कई स्वतंत्र फिल्मों में दिखाई देने के बाद, उन्हें नेटफ्लिक्स टेलीविजन श्रृंखला थर्टीन रीज़न्स व्हाय (2017-2018) में हन्ना बेकर के रूप में अभिनय करने का मौका मिला।Noelle Devoe "13 Reasons Why" Star Katherine Langford Says Hannah Will Have a HUGE Role In Season 2 https://www.seventeen.com/celebrity/movies-tv/a13602396/13-reasons-why-star-katherine-langford-says-hannah-will-have-a-huge-role-in-season-2/ 27 मई 2018 Seventeen 14 नवंबर 2017 इससे उन्हें सफलता मिली है। इस किरदार के लिए उन्हें गोल्डन ग्लोब पुरस्कार नामांकन प्राप्त हुआ था। वह लव, साइमन (2018) और नाइव्स आउट (2019) फिल्मों में दिखाई दी हैं। उन्होंने डार्क कॉमेडी स्पॉन्टेनियस (2020) और नेटफ्लिक्स श्रृंखला कर्स्ड (2020) में मुख्य भूमिका निभाई है। कैथरीन पहली बार कई छोटी स्वतंत्र फिल्मों में दिखाई दी, जिनमें स्टोरी ऑफ मिस ऑक्सीजन (2015), इम्परफेक्ट क्वाड्रेंट (2016), और डॉटर (2016) शामिल हैं। उन्होंने डॉटर में मुख्य किरदार निभाया, जो 2016 के कान फ़िल्मोत्सव में दिखाई गई थी।https://www.yahoo.com/news/ya-adaptation-13-reasons-why-casts-dylan-minnette-121259866.html YA adaptation '13 Reasons Why' casts Dylan Minnette, Katherine Langford 9 जून 2016 Agence France-Presse 4 अप्रैल 2017 4 अप्रैल 2017 https://web.archive.org/web/20170404221520/https://www.yahoo.com/news/ya-adaptation-13-reasons-why-casts-dylan-minnette-121259866.html dead इसके बाद वह अपनी पहली फीचर फिल्म, द मिसगाइडेड में दिखाई दीं। यह शैनन अलेक्जेंडर की एक स्वतंत्र कॉमेडी-ड्रामा फ़िल्म थी जिसे जनवरी 2018 में जारी किया गया था। अक्टूबर 2018 में, उन्हें अवेंजर्स: एंडगेम में लिया गया था। हालाँकि, जब स्क्रीनिंग में दर्शकों को उनका दृश्य भ्रमित करने वाला लगा तो अंतिम फिल्म से उनके दृश्य काट दिए गए।https://www.vanityfair.com/hollywood/2019/05/avengers-endgame-katherine-langford-role-details-why-cut Why Avengers: Endgame and the Russos Cut Katherine Langford's Role Bradley Laura 6 मई 2019 Vanity Fair 6 मई 2019 कैथरीन का जन्म पर्थ, वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया में हुआ था और उनका पालन-पोषण पर्थ में ही हुआ है। वह एलिजाबेथ लैंगफोर्ड, एक बाल रोग विशेषज्ञ और स्टीफन लैंगफोर्ड की सबसे बड़ी बेटी हैं। उनकी छोटी बहन, जोसेफिन लैंगफोर्ड भी एक अभिनेत्री हैं। सन्दर्भ श्रेणी:ऑस्ट्रेलियाई अभिनेता श्रेणी:1996 में जन्मे लोग श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:हॉलीवुड अभिनेता