411 REFERENCE · Wikipedia
बच्चन सिंह
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बच्चन सिंह (जन्म: 2 जुलाई 1919 जौनपुर, मृत्यु: 5 अप्रैल 2008 वाराणसी) एक हिन्दी साहित्यकार, आलोचक एवं इतिहासकार थे। हिन्दी साहित्य में बच्चन सिंह की ख्याति सैद्धान्तिक लेखन के क्षेत्र में असंदिग्ध है।Delhi Public Library's Catalog
जीवनी
बच्चन सिंह का जन्म 2 जुलाई 1919 को उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के भदवार ग्राम में हुआ था। उन्होंने उदय प्रताप कॉलेज तथा काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी से शिक्षा प्राप्त की। विभिन्न विश्वविद्यालयों में अध्यापन किया। नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी की प्रबन्ध समिति के पूर्व सदस्य एवं पदाधिकारी रहे। नागरी प्रचारिणी पत्रिका का लगभग एक दशक तक अवैतनिक सम्पादन भी किया। वाराणसी में 5 अप्रैल 2008 को पक्षाघात से उनका देहान्त हो गया।हिंदी साहित्य के पुरोधा प्रो॰बच्चन सिंह नहीं रहे
प्रतिनिधि कृतियाँ
आलोचना
1. क्रान्तिकारी कवि निराला -1947
2.भारतेंदु की कविता 1951
3 हिंदी नाटक-1954
4. रीतिकालीन कवियों की प्रेम व्यंजना-1956
5. बिहारी का नया मूल्यांकन-1957
6. समकालीन साहित्य:आलोचना को चुनौती-1968
7. आलोचक और आलोचना-1970
8. आधुनिक हिंदी साहित्य का इतिहास-1978
9. हिंदी आलोचना के बीज शब्द- 1983
10. साहित्य का समाजशास्त्र-1984
11. भारतीय और पाश्चात्य काव्यशास्त्र का तुलनात्मक अध्ययन-1987
12. आचार्य शुक्ल का इतिहास पढ़ते हुए- 1989,
13. कथाकार जैनेंद्र-1993,
14. हिंदी साहित्यका दूसरा इतिहास-1996
15. कविता का शुक्ल पक्ष- 2001
16. निराला का काव्य- 2005
17. उपन्यास का काव्यशास्त्र- 2008
18. निराला काव्य कोश- 2008
19. महाभारत की संरचना- 2008
20. साहित्यिक निबंध: आधुनिक दृष्टिकोण-2008
21. बिहारी
उपन्यास
22. लहरें और कगार 1960
23. सूतो वा सूत पुत्रोवा..1998,
24. पांचाली - 2001,
25. एक थी कुंती 2024
कहानी
25. कई चेहरों के बाद (कहानी संग्रह),
अनुवाद
26. महाभारत की कथा 2007, (साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित)
बुद्धदेव बसु की महाभारतेर कथा का बांग्ला से हिंदी अनुवाद
http://pustak.org/home.php?author_name=Bachchan%20Singh बच्चन सिंह की पुस्तकें 6 जुलाई 2012 https://web.archive.org/web/20120707224547/http://pustak.org/home.php?author_name=Bachchan%20Singh 7 जुलाई 2012 dead
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
त्रैमासिक 'अक्षर पर्व' पर बच्चन सिंह का अप्रकाशित साक्षात्कार
श्रेणी:हिन्दी साहित्यकार
श्रेणी:२००८ में निधन
श्रेणी:1919 में जन्मे लोग
श्रेणी:भारतीय हिंदी साहित्यकार