Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

होमी खरशेदजी भाभा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|होमी के. भाभा होमी खरशेदजी भाभा (जन्म- 1 नवंबर 1949) मानविकी केंद्र के निदेशक हैं। ये हार्वर्ड विश्वविद्यालय में मानविकी के ऐनी एफ रोथेनबर्ग प्रोफेसर हैं। ये समकालीन उत्तर-औपनिवेशिक अध्ययनों में सबसे महत्वपूर्ण व्यक्तियों में से एक हैं। इन्होंने इस क्षेत्र के कई नवशब्दों और प्रमुख अवधारणाओं जैसे संकरता, अनुकरण, अंतर और उभयभाविता को विकसित किया है। 2012 में उन्हें भारत सरकार द्वारा साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में पद्म भूषण पुरस्कार मिला।https://www.pib.gov.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=79881 Padma Awards Announced प्रेस इनफॉरमेशन ब्यूरो en पद्म पुरस्कारों की घोषणा 15 अक्टूबर 2025 उन्हें 2021 में रॉयल सोसाइटी ऑफ लिटरेचर का फेलो चुना गया। जीवनी इनका जन्म मुंबई के एक पारसी परिवार में हुआ। भाभा ने मुंबई विश्वविद्यालय के एल्फिंस्टन कॉलेज से बी.ए. और क्राइस्ट चर्च ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में एम.ए., एम.फिल. और डी.फिल. की उपाधि प्राप्त की।https://english.fas.harvard.edu/people/homi-bhabha Homi Bhabha हार्वर्ड यूनिवर्सिटी en होमी भाभा 15 अक्टूबर 2025 दस वर्षों से अधिक समय तक ससेक्स विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में व्याख्यान देने के बाद भाभा को प्रिंसटन विश्वविद्यालय में वरिष्ठ फेलोशिप प्राप्त हुई और इन्हें ओल्ड डोमिनियन विजिटिंग प्रोफेसर भी बनाया गया। डार्टमाउथ कॉलेज में भाभा आलोचना एवं सिद्धांत स्कूल में संकाय सदस्य थे। भाभा ड्यूक यूनिवर्सिटी प्रेस द्वारा प्रकाशित अकादमिक पत्रिका एडिटोरियल कलेक्टिव ऑफ पब्लिक कल्चर में भी कार्यरत हैं। व्यक्तिगत जीवन उनका विवाह वकील और हार्वर्ड व्याख्याता जैकलीन भाभा से हुआ है। इस दम्पति के तीन बच्चे हैं जिनके नाम लीह भाभा, ईशान भाभा और सत्या भाभा हैं।https://www.nytimes.com/2001/11/17/arts/harvard-s-prize-catch-a-delphic-postcolonialist.html Harvard's Prize Catch, a Delphic Postcolonialist ईकिन एमिली 17 नवंबर 2001 द न्यूयॉर्क टाइम्स en हार्वर्ड पुरस्कार मिला, दुरूह उत्तर-उपनिवेशवाद 15 अक्टूबर 2025 भाभा डिनर पार्टियों की मेजबानी के लिए प्रसिद्ध हैं। इन्हें भी देखें उत्तर आधुनिकतावाद उत्तर-संरचनावाद सन्दर्भ श्रेणी:1949 में जन्मे लोग श्रेणी:साहित्य और शिक्षा में पद्म भूषण के प्राप्तकर्ता श्रेणी:जीवित लोग