411 REFERENCE · Wikipedia
शिवपूजन सहाय
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|शिवपूजन सहाय के सम्मान में जारी डाक टिकट
शिवपूजन सहाय (जन्म- अगस्त 1893, गांव उनवांस, शाहाबाद, बिहार; मृत्यु- 21 जनवरी 1963, पटना) हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यासकार, कहानीकार, सम्पादक और पत्रकार थे। उन्हें साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में सन 1960 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
प्रारम्भिक शिक्षा आरा (बिहार) में हुई। फिर 1921 से कलकत्ता में पत्रकारिता आरम्भ की। 1924 में लखनऊ में प्रेमचंद के साथ 'माधुरी' का सम्पादन किया। 1926 से 1933 तक काशी में प्रवास और पत्रकारिता तथा लेखन। 1934 से 1939 तक पुस्तक भंडार, लहेरिया सराय में सम्पादन-कार्य किया। 1939 से 1949 तक राजेंद्र कॉलेज, छपरा में हिंदी के प्राध्यापक रहे। राजेंद्र कॉलेज छपरा में 10 सालों तक वह हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष थें इस दौरान उनकी कई रचनाएं प्रकाशित होती रही। छपरा में रहते हुए वे इतने दिनों तक पूरी तन्मयता से अध्यापन कार्यों के साथ-साथ साहित्यिक कर्म में लगे रहें। अतः छपरा की धरती से उन्हें खास लगाव हो गया था।
1950 से 1959 तक पटना में बिहार राष्ट्रभाषा परिषद् के निदेशक रहे। 1962 में भागलपुर विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टर ऑफ़ लेटर्स की मानद उपाधि मिली।
इनके लिखे हुए प्रारम्भिक लेख 'लक्ष्मी', 'मनोरंजन' तथा 'पाटलीपुत्र' आदि पत्रिकाओं में प्रकाशित होते थे। शिवपूजन सहाय ने 1934 ई. में 'लहेरियासराय' (दरभंगा) जाकर मासिक पत्र 'बालक' का सम्पादन किया। स्वतंत्रता के बाद शिवपूजन सहाय बिहार राष्ट्रभाषा परिषद के संचालक तथा बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन की ओर से प्रकाशित 'साहित्य' नामक शोध-समीक्षाप्रधान त्रैमासिक पत्र के सम्पादक थे। उनका नाम भोलेनाथ भी था।
कृतियाँ
कथा एवं उपन्यास
तूती-मैना
देहाती दुनिया - 1926
विभूति - 1935
वे दिन वे लोग - 1965
बिम्ब:प्रतिबिम्ब - 1967
मेरा जीवन - 1985
स्मृतिशेष - 1994
हिन्दी भाषा और साहित्य - 1996 में
ग्राम सुधार - 2007
शिवपूजन सहाय साहित्य समग्र (१० खंड) - 2011
शिवपूजन रचनावली (४ खंड) 1956- 59
कहानी का प्लॉट
सम्पादन कार्य
द्विवेदी अभिनन्दन ग्रन्थ - 1933
जयन्ती स्मारक ग्रन्थ - 1942
अनुग्रह अभिनन्दन ग्रन्थ - 1946
राजेन्द्र अभिननदन ग्रन्थ - 1950
हिंदी साहित्य और बिहार (खंड १-२, 1960,1963)
अयोध्या प्रसाद खत्री स्मारक ग्रन्थ -1960
बिहार की महिलाएं -1962
आत्मकथा ( ले. डॉ॰ राजेंद्र प्रसाद) - 1947
रंगभूमि - 1925
संपादित पत्र-पत्रिकाएं
मारवाड़ी सुधार - 1921
मतवाला - 1923
माधुरी - 1924
समन्वय - 1925
मौजी - 1925
गोलमाल - 1925
जागरण - 1932
गंगा - 1931
बालक - 1934
हिमालय - 1946-47
साहित्य - 1950-62
बाहरी कड़ियाँ
श्री शिवपूजन सहाय https://web.archive.org/web/20230630031329/https://sahityaamrit.in/innerpage.php?pageid=689 30 जून 2023
शिवपूजन सहाय साहित्य-समग्र - १० खंड (केवल पाठ के लिए)
हिंदी नव-जागरण शिवपूजन सहाय और काशी - डा. मंगलमूर्त्ति
शिवपूजन सहाय से संबंधित सामग्री
शिवपूजन सहाय और ‘हिमालय’ - मंगलमूर्त्ति
शिवपूजन सहाय की कुछ चुनी हुई रचनाएँ (गद्यकोश में)
शिवपूजन सहाय - कविता कोश
डॉ० दिवाकर प्रसाद विद्यार्थी - आचार्य शिवपूजन सहाय
श्रेणी:हिन्दी साहित्यकार
श्रेणी:संपादक
श्रेणी:भारतीय पत्रकार
श्रेणी:हिन्दी पत्रकार
श्रेणी:१९६० पद्म भूषण