411 REFERENCE · Wikipedia
निर्मला जैन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अप्रैल 2017
निर्मला जैन निर्मला जैन bharat-s-tiwari-photography-IMG 8370 September 11, 2013.jpg निर्मला जैन
निर्मला जैन (जन्म 28 अक्टूबर 1932) हिन्दी साहित्य की एक महत्वपूर्ण आलोचक, अध्यापक और चर्चित आत्मकथा जमाने में हमhttp://www.outlookhindi.com/art-and-culture/diary/autobiography-of-nirmala-jain-5219जनवरी 2021 InternetArchiveBot की लेखिका है। उन्हें हिंदी साहित्य के समकालीन आलोचकों में एक महत्वपूर्ण हस्ताक्षर माना जा सकता है।
जीवनी
निर्मला जैन का जन्म 28 अक्टूबर 1932 में दिल्ली के एक व्यापारी परिवार में हुआ। बचपन में ही उसके पिता की मृत्यु हो गई थी। निर्मला जी ने दिल्ली में ही शिक्षा पूरी की और वर्षों तक कत्थक गुरु अच्छन महाराज (बिरजू महाराज के पिता) से नृत्य की शिक्षा प्राप्त की।http://www.vaniprakashan.in/auth-details.php?wid=1063 संग्रहीत प्रति 10 अप्रैल 2017 https://web.archive.org/web/20170428063451/http://www.vaniprakashan.in/auth-details.php?wid=1063 28 अप्रैल 2017 dead
निर्मला जी ने दिल्ली विश्वविद्यालय से एम॰ए॰, पीएच.डी. और डी. लिट्. की उपाधियाँ प्राप्त की हैं। अध्यापन के क्षेत्र में निर्मला की पहली नियुक्ति लेडी श्रीराम कॉलेज में हुई। 14 साल (1956-70) तक वहां पढ़ाने के बाद वे दिल्ली विश्वविद्यालय में (1970-1996) अध्यापन करती रहीं। सेवानिवृत्त होने के बाद भी वे विशेष आमन्त्रण के तौर पर दस वर्ष तक वहीं अध्यापन करती रहीं।
मुख्य कृतियाँ
आलोचना
आधुनिक हिंदी काव्य में रूप-विधाएँ
रस सिद्धांत और सौंदर्यशास्त्र
आधुनिक साहित्य : मूल्य और मूल्यांकन
हिंदी आलोचना की बीसवीं सदी
आधुनिक हिंदी काव्य : रूप और संरचना
पाश्चात्य साहित्य चिंतन
कविता का प्रतिसंसार
कथा-समय में तीन हमसफ़र
संपादन
निबंधों की दुनिया हरिशंकर परसाई
अंतस्तल का पूरा विप्लव : अँधेरे में
इतिहास और आलोचना के वस्तुवादी सरोकार
महादेवी साहित्य (महादेवी वर्मा का संपूर्ण साहित्य - चार खंडों में)
निबंधों की दुनिया
अनुवाद
उदात्त के विषय में
बंगला साहित्य का इतिहास
समाजवादी साहित्य : विकास की समस्याएँ
साहित्य का समाजशास्त्रीय चिंतन
भारत की खोज
सम्मान
हरजीमल डालमिया पुरस्कार
तुलसी पुरस्कार
रामचंद्र शुक्ल पुरस्कार
सोवियत लैंड नेहरू पुरस्कार
साहित्य भूषण सम्मान
विशिष्ट साहित्यकार सम्मान (हिंदी अकादेमी, दिल्ली)
सुब्रह्मण्यम भारती (केंद्रीय हिंदी संस्थान)
सन्दर्भ
श्रेणी:1932 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:हिन्दी साहित्यकार
श्रेणी:हिंदी आलोचना
श्रेणी:हिंदी आलोचक
श्रेणी:भारतीय हिंदी साहित्यकार