411 REFERENCE · Wikipedia
हबल अनुक्रम
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|200px|हबल अनुक्रम ("हबल ट्यूनिन्ग फ़ोर्क") का एक चित्रण
हबल अनुक्रम गैलेक्सियों को उनकी आकृतियों के आधार पर श्रेणियों में डालने का एक तरीक़ा है जिसका आविष्कार खगोलशास्त्री ऍडविन हबल ने १९२६ में किया था।Hubble E. P. Edwin Hubble 1926 Extra-galactic nebulae https://archive.org/details/sim_astrophysical-journal_1926-12_64_5/page/321 Astrophysical Journal 64 321–369 1926ApJ....64..321H 10.1086/143018 इसमें गैलेक्सियों को तीन बड़ी श्रेणियों में डाला जाता है - अंडाकार (ऍलिप्टीकल, अंडे-जैसी), लेंसनुमा (लॅन्टिक्युलर, लेंस जैसी) और सर्पिल (स्पाइरल, सर्पिल आकार)।Hubble E. P. Edwin Hubble 1926 Extra-galactic nebulae Contributions from the Mount Wilson Observatory / Carnegie Institution of Washington 324 1–49 1926CMWCI.324....1H Hubble E. P. Edwin Hubble The Realm of the Nebulae https://archive.org/details/in.ernet.dli.2015.212163 1936 Yale University Press New Haven 36018182 एक चौथी श्रेणी भी होती है जिसमें वे बेढंगी गैलेक्सियाँ डाली जाती हैं जो हबल अनुक्रम की तीन व्यवस्थित श्रेणियों में से किसी में नहीं डाली जा सकतीं। हबल अनुक्रम गैलेक्सियों के लिए दुनिया की सब से अधिक प्रयोग होने वाली श्रेणीकरण विधि है।
अन्य भाषाओँ में
अंग्रेज़ी में "हबल अनुक्रम" को "हबल सीक्वॅन्स" (Hubble sequence) कहा जाता है। इसे कभी-कभी "हबल ट्यूनिन्ग फ़ोर्क" (Hubble tuning fork) भी कहा जाता है क्योंकि इसका आकार "ट्यूनिन्ग फ़ोर्क" नाम के एक दो-काँटों वाले औज़ार से मिलता-जुलता है जिसका इस्तेमाल संगीत वाद्यों को धुन में लाने के लिए किया जाता है।
इन्हें भी देखें
अंडाकार गैलेक्सी
लेंसनुमा गैलेक्सी
सर्पिल गैलेक्सी
बेढंगी गैलेक्सी
सन्दर्भ
2
श्रेणी:गैलेक्सियाँ
श्रेणी:हबल अनुक्रम
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना