411 REFERENCE · Wikipedia
एकीकृत विकास परिवेश
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
फ़रवरी 2021
right|thumb|300px|डेव-सी++ (Dev-C++) विण्डोज के लिए एक निःशुल्क आईडीई है।
एकीकृत विकास परिवेश (integrated development environment या IDE) उन सॉफ्टवेयर अनुप्रयोगों को कहते हैं जो किसी एक या अनेक प्रोग्रामन भाषाओं में प्रोग्राम विकसित करने की एकमुस्त सुविधा देते हैं। उदाहरण के लिए एक्लिप्स (Eclipse) और माइक्रोसॉफ्ट विजुअल स्टुडियो दो प्रसिद्ध आईडीई हैं। आईडीई में स्रोत कोड सम्पादित्र (सोर्स कोड एडिटर), निर्माण (बिल्ड) को स्वचालित करने वाले उपकरण (कम्पाइलर / इण्टरप्रीटर, लिंकर आदि) और डीबगर आदि एकीकृत होते हैं।
इतिहास
सत्तर के दशक के अन्तिम दिनों में एकीकृत विकास परिवेश आने आरम्भ हुए। बेसिक (BASIC) का आईडीई पहले आया।
कुछ प्रसिद्ध आईडीई
वर्तमान समय के कुछ प्रमुख आईडीई हैं-
अन्जुता (Anjuta), मुक्त स्रोत, सी और सी++ के लिए
डेव-सी++ (Dev-C++), मुक्तस्रोत, C++ और C
एक्लिप्स (सॉफ्टवेयर) (Eclipse), IBM द्वारा विकसित, मुक्तस्रोत, अनेक भाषाओं का समर्थन
नेटबीन्स (NetBeans), मुक्तस्रोत, SUN द्वारा विकसित, कई भाषाओं का समर्थन
शार्पडेवलप (SharpDevelop), मुक्तस्रोत, Visual Studio .NET का अच्छा विकल्प, सी शार्प (C sharp C#), Visual Basic .NET, बू (Boo), और एफ शार्प (F#) का समर्थन
विजुअल स्टुडियो डॉट नेट (Visual Studio.NET), माइक्रोसॉFत द्वारा विकसित, C#, J sharp, Visual Basic .Net और Managed C++ का समर्थन.
माइक्रोसॉफ्ट विजुअल स्टुडियो - विजुअल बेसिक सी, सी++ का समर्थन
एक्सकोड'' (Xcode) - Mac OS X के लिए, C, C++, Objective C और Java का समर्थन
*