Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

भौगोलिक नाम सूचना प्रणाली

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

भौगोलिक नाम सूचना प्रणाली (अंग्रेज़ी: The Geographic Names Information System या GNIS (जीनिस)) संयुक्त राज्य अमेरिका और इसके राज्यक्षेत्रों में स्थित बीस लाख से अधिक भौतिक और सांस्कृतिक वैशिष्ट्यों का एक डेटाबेस है जिसमें इनके नाम और स्थान की जानकारी है। यह एक प्रकार की विवरणिका है। जीनिस को संयुक्त राज्य भूगर्भ सर्वेक्षण ने संयुक्त राज्य भौगोलिक नाम बोर्ड (बीजीऍन) के साथ मिलकर विकसित किया था ताकि वैशिष्ट्य नामों का मानक तैयार किया जा सके। यह डेटाबेस एक ऐसी प्रणाली का भाग है जिसमें स्थलाकृतिक मानचित्र और ग्रन्थसूची सन्दर्भ समाहित हैं। उन पुस्तकों और ऐतिहासिक मानचित्रों को उद्धृत किया जाता है जो किसी वैशिष्ट्य या स्थान नाम की पुष्टि करते हैं। किसी वैशिष्ट्य के अन्य नाम, जो आधिकारिक संघीय नामों के विकल्प हैं, भी दर्ज किए जाते हैं। प्रत्येक वैशिष्ट्य को एक स्थाई, विशिष्ट वैशिष्ट्य रिकॉर्ड अभिज्ञापक, दिया जाता है, जिसे जीनिस (GNIS) भी कहा जाता है।US Census County Based TIGER/Line® 2009 Data Dictionary: Entity, Joins, Attributes, and Domains http://www.scribekey.com/EntityAttributes/AREALM.singles.html https://www.webcitation.org/6Qea5SVUR?url=http://www.scribekey.com/EntityAttributes/AREALM.singles.html 27 जून 2014 dead 31 जुलाई 2015 इस डेटाबेस से कभी भी किसी प्रविष्टि को हटाया नहीं जाता, केवल तब जब वह स्पष्ट रूप से दोहराई गई है।Cartographic Users Advisory Council (CUAC) 2007 Agency Presentation Minutes US Geological Survey April 26–27, 2007 Reston, VA http://cuac.wustl.edu/annualmtg2007.htm https://web.archive.org/web/20140111180726/http://cuac.wustl.edu/annualmtg2007.htm 11 जनवरी 2014 live यूऍसजीऍस और बीजीऍन के लोगो सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ U.S. Board on Geographic Names website Geographic Names Information System (GNIS) श्रेणी:संयुक्त राज्य भूगर्भ सर्वेक्षण श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका का भूगोल