411 REFERENCE · Wikipedia
मगनलाल गोयल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मगनलाल गोयल (5 सितम्बर 1927 - 22 फरवरी 2012) एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता थे।मगनलाल गोयल - Unsung Heroes Detail https://amritmahotsav.nic.in/unsung-heroes-detail.htm?23077 16 दिसम्बर 2023 amritmahotsav.nic.inटीकमगढ़: पूर्व विधायक और स्वतंत्रता सेनानी मगनलाल गोयल की जयंती पर लोगों ने श्रद्धा सुमन की अर्पित https://inshorts.com/en/video/sp_lfvsi1jy79dyx?utm_src=amp_page इनशॉर्ट्स 5 सितंबर 2021 16 दिसंबर 2023 16 दिसंबर 2023 https://web.archive.org/web/20231216152019/https://inshorts.com/en/video/sp_lfvsi1jy79dyx?utm_src=amp_page dead
प्रारंभिक जीवन
मगनलाल गोयल का जन्म 5 सितम्बर 1927 ई. में टीकमगढ़, मध्य प्रदेश में हुआ था। इनके पिता का नाम चुन्नीलाल सर्राफ और मां का नाम सगुन बाई था। टीकमगढ़ के ही देवेन्द्र संस्कृत विद्यालय से उन्होंने अध्ययन किया और उन्हें धर्मशास्त्र, संस्कृति और साहित्य में गहन रुचि थी।
करियर
मगनलाल गोयल ने 1944 से 1947 तक ओरछा राज्य विद्यार्थी कांग्रेस के उपमंत्री रहकर छात्र नेता के रूप में सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए 1945 से 1948 तक कई आंदोलनों में भाग लिया और उन्हें विशेष रूप से आंदोलन के कारण अप्रैल 1947 में अरेस्ट वारंट मिला था। उस दौरान भी उन्होंने क्रांतिकारी गतिविधियों में सहभागिता की।
मगनलाल गोयल ने 1977, 1989 और 1998 में भारतीय जनता पार्टी से टीकमगढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक चुने गएhttps://resultuniversity.com/election/tikamgarh-madhya-pradesh-assembly-constituency Tikamgarh (Madhya Pradesh) Assembly Constituency Election Results Result University December 12, 2023 और उनके विकास कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें मध्य प्रदेश विधानसभा 1998-2003 में उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्होंने नगरपालिका परिषद् टीकमगढ़ में 16 वर्षों तक सदस्य, उपाध्यक्ष, और नगरपालिका अध्यक्ष के रूप में भी प्रतिनिधित्व किया और कई समितियों में सदस्यता निभाई।
मगनलाल गोयल का निधन 22 फरवरी 2012 को टीकमगढ़ में हुआ और उनका अंतिम संस्कार मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ किया गया।
सन्दर्भ
श्रेणी:भारतीय स्वतंत्रता सेनानी
श्रेणी:1927 में जन्मे लोग
श्रेणी:२०१२ में निधन
श्रेणी:विधायक
श्रेणी:मध्य प्रदेश के विधायक
श्रेणी:भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ
श्रेणी:स्वतंत्रता सेनानी