411 REFERENCE · Wikipedia
डेविड गॉवर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|डेविड गावर
डेविड गॉवर (David Gower, जन्म: 1 अप्रैल 1957) अंग्रेज़ क्रिकेट कमेंटेटर और पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी हैं जो 1980 के दशक के दौरान इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान थे। अपने युग के सबसे स्टाइलिश बाएं हाथ के बल्लेबाजों में से एक के रूप में वर्णित, गॉवर ने क्रमशः 117 टेस्ट मैच और 114 एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (वनडे) खेलें। जिसमें उन्होंने क्रमशः 8,231 और 3,170 रन बनाए। वह अपनी खेल अवधि 1978 से 1992 के दौरान इंग्लैंड के लिए सबसे अधिक रन बनाने और मैच खेलने वालों खिलाड़ियों में से एक थे।
1985 की एशेज के दौरान गॉवर ने इंग्लैंड का नेतृत्व किया और उनकी टीम विजयी रही। हालांकि, वेस्ट इंडीज के खिलाफ (1984 और 1985-86 में) दो बार 5-0 से हारने के कारण उनकी कप्तानी पर सवाल हुए और गॉवर को 1986 में हटा दिया गया। ग्राहम गूच द्वारा कप्तान के रूप में प्रतिस्थापित किए जाने से पहले, उन्हें 1989 एशेज श्रृंखला के लिए बहाल किया गया था। अपनी सेवानिवृत्ति के बाद, गॉवर स्काई स्पोर्ट्स के साथ एक सफल क्रिकेट कमेंटेटर बन गए और 16 जुलाई 2009 को उन्हें आईसीसी क्रिकेट हॉल ऑफ़ फेम में शामिल किया गया।
इन्हें भी देखें
क्रिकेट
श्रेणी:क्रिकेट खिलाड़ी
श्रेणी:इंग्लैंड के क्रिकेट खिलाड़ी