411 REFERENCE · Wikipedia
जोरू का गुलाम (1972 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जोरू का गुलाम जोरू का गुलाम.jpg जोरू का गुलाम का पोस्टर ए॰ भीमसिंह ए॰ भीमसिंह कल्याणजी-आनंदजी अख़्तर-उल-ईमान राजेश खन्ना, नन्दा, ओम प्रकाश मधुसूदन केलकर सी॰ जे॰ पावरी 15 सितंबर 1972 भारत हिन्दी
जोरू का गुलाम 1972 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह ए॰ भीमसिंह द्वारा निर्मित और निर्देशित है। इसमें राजेश खन्ना, नन्दा, और ओम प्रकाश मुख्य भूमिकाओं में हैं। संगीत कल्याणजी-आनंदजी का है और गीत आनंद बख्शी ने लिखें हैं।
संक्षेप
श्यामलाल (ओम प्रकाश) की बेटी कल्पना (नन्दा) का पालन-पोषण धन और विलासिता में हुआ है। एक विश्वविद्यालय की छात्रा के रूप में उसे एक संघर्षरत कलाकार, राजेश (राजेश खन्ना) से प्यार हो जाता है। जब इस असंभव प्रेम की खबर घर वापस आती है तो उसके पिता एक अमीर आदमी के साथ उसकी शादी की व्यवस्था कर देते हैं। अनिच्छा से, कल्पना घर से भाग जाती है और राजेश के साथ रहने लगती है। क्रोधित होकर, श्यामलाल कल्पना को अस्वीकार कर देता है और उसे विरासत से बेदखल कर देता है। राजेश के साथ कठिन परिस्थितियों में रहते हुए कल्पना अपनी माँ से पत्र-व्यवहार (अचला सचदेव) करती रहती है।
बाद में भी श्यामलाल अपनी स्थिति पर अड़ा हुआ है कि राजेश केवल उसकी संपत्ति के पीछे है और वह उसकी बेटी से सच्चा प्यार नहीं करता है। परेशान होकर, कल्पना राजेश की वित्तीय सफलता और उसकी अद्भुत और समृद्ध जीवनशैली की एक काल्पनिक कहानी गढ़ देती है। फिर वह अपने बेटे के जन्म की घोषणा करती है। अब, अपने नवजात पोते के लिए उत्सुक होकर श्यामलाल घोषणा करता है कि वह अपनी बेटी से मिलने आएगा। एक दुविधा में फंसी कल्पना झूठ पर आधारित इस परेशानी के हल की तलाश में जुट जाती है। श्यामलाल और उसकी पत्नी के आगमन से झूठ का घड़ा भरना शुरू हो जाता है। जहाँ एक झूठ के परिणामों से बचने के लिए कल्पना झूठ के जाल में फंस जाती है।
मुख्य कलाकार
राजेश खन्ना ― राजेश
नन्दा ― कल्पना
ओम प्रकाश ― श्यामलाल, कल्पना के पिता
अचला सचदेव ― सरस्वती, कल्पना की माता
रमेश देव ― रमेश
मनमोहन कृष्णा ― मोहनलाल
नाना पालसिकर ― नन्दलाल
इफ़्तेख़ार ― कल्पना के अंकल
शरद कुमार ― दीपू
संगीत
गीत गायक कल्याणजी-आनंदजी आनंद बख्शी बरस गई रे तरस गई रे किशोर कुमार 3:17 कहाँ जाएं हम दो मोहब्बत के मारे किशोर कुमार, आशा भोंसले 3:05 आईये आप को मैं किशोर कुमार 3:12 जाम पर जाम पीने से लता मंगेशकर 3:22 नैनों में निंदिया है किशोर कुमार, लता मंगेशकर 3:25
बाहरी कड़ियाँ
0156651 जोरू का गुलाम
श्रेणी:1972 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:कल्याणजी–आनंदजी द्वारा संगीतबद्ध फिल्में