411 REFERENCE · Wikipedia
जलकाक
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|जलकाक या पनकौवा
जलकाक (Cormorant) या पनकौआ पक्षियों में बक गण (Order Ciconiformes) के जलकाक कुल (Family Phalacrocoracidae) का प्रसिद्ध पक्षी है जिसकी कई जातियाँ सारे संसार में पाई जाती हैं। इस कुल के पक्षियों का रंग काला, चोंच लंबी, टाँगें छोटी और उँगलियाँ ज़ालपाद होती है। ये अपना अधिक समय पानी में ही बिताते हैं और पानी के भीतर मछलियों की तरह तैर लेते हैं। ये सब मछलीखोर पक्षी हैं।
जलकाक का दूसरा नाम पनकौआ भी है। इसकी एक छोटी जाति भी होती है जो छोटा पनकौआ (Little cormorant) कही जाती हैं। कद की छोटाई के अलावा इन दोनों में कोई भेद नहीं है।
तीसरी जाति के पक्षी बानवर (Darter) कहे जाते हैं। पूर्वोक्त दोनों जातियों से इनकी चोंच अवश्य भिन्न होती है, लेकिन इसके अतिरिक्त इनके रहन सहन, स्वभाव, तथा भोजन आदि में कोई भेद नहीं है। पनकौओं की चोंच जहाँ आगे की ओर थोड़ी मुड़ी रहती है, वहीं बानवर की चोंच सीधी पतली और नुकीली रहती है।
पनकौए 10- 12 इंच लंबे पक्षी हैं जिनके नर और मादा एक ही जैसे होते हैं। ये या तो किसी जलाशय में मछलियाँ पकड़ते रहते हैं या पानी के किनारे या किसी ठूँठ पर डैने फैलाए बैठे अपने पंख सुखाते रहते हैं। इनका जोड़ा बाँधने का समय जुलाई है, जब ये सैकड़ों की संख्या में इकट्ठे होकर अपने बड़े बड़े गिरोह बना लेते हैं। इनका गरोह एक ही जगह मिलकर घोंसला बनाता है, जिसमें मादा 4-5 अंडे देती है।
बाहरी कड़ियाँ
Cormorants (Phalacracorax carbo) in the British Isles
Cormorant videos on the Internet Bird Collection
http://www.doc.govt.nz/upload/documents/science-and-technical/TSRP43.pdf Recovery plan for Chatham Island shag and Pitt Island shag 2001-2011 2001 Department of Conservation, Wellington, New Zealand PDF 2007-09-28 https://web.archive.org/web/20090325001605/http://www.doc.govt.nz/upload/documents/science-and-technical/TSRP43.pdf 25 मार्च 2009 dead
श्रेणी:पक्षी