Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बश्कोरतोस्तान

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|250px|right thumb|सन् 1872 में ली गई एक बश्कीर दम्पति की फ़ोटो बश्कोरतोस्तान रूस का एक संघीय खंड है और इसे गणतंत्र का दर्जा मिला हुआ है। यह वोल्गा नदी और यूराल पहाड़ों के दरमयान स्थित है। इसकी राजधानी उफ़ा नाम का शहर है। सन् 2002 में इसकी आबादी क़रीब 41 लाख थी और इसका क्षेत्रफल 1,43,600 वर्ग किमी है (यानि भारत के छत्तीसगढ़ राज्य से ज़रा बड़ा)। इसका नाम बश्कीर जाति के लोगों पर पड़ा है जिनकी यह पुश्तैनी मातृभूमि है। यहाँ सन् 2002 में हुई जनगणना के हिसाब से यहाँ के लगभग 36% लोग रूसी समुदाय के, 30% बश्कीर समुदाय और 24% तातार समुदाय के थे। सभी समुदायों के लोग रूसी भाषा समझते और बोलते हैं। बश्कीर और तातार लोग ज़्यादातर मुस्लिम हैं और बाक़ी समुदायों के लोग अधिकतर इसाई हैं। बश्कोरतोस्तान के कुछ नज़ारे इन्हें भी देखें रूस के गणतंत्र रूस बाहरी कड़ियाँ बश्कोरतोस्तान की सरकारी वेबसाईट (रूसी भाषा में) श्रेणी:रूस के गणतंत्र श्रेणी:रूस के प्रशासनिक विभाग श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना