411 REFERENCE · Wikipedia
अस्तोर घाटी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अस्तोर घाटी AstorePeak.jpg अस्तोर घाटी से पास के एक ५,४०० फ़ुट के एक पर्वत का दृश्य 2600 Gilgit Baltistan#Pakistan Location within Astore District##Location in Pakistan 35 02 20.3 N 75 06 36.9 E type:landmark_region:PK dms inline,title 120 km mi 0 on ur وادی استور
अस्तोर घाटी पाकिस्तान द्वारा नियंत्रित गिलगित-बाल्तिस्तान क्षेत्र के अस्तोर ज़िले में २,६०० मीटर (८,५०० फ़ुट) की ऊँचाई पर स्थित है। भारत के नज़रिए से इसे पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर में माना जाता है। अस्तोर घाटी नंगा परबत की पूर्व की ओर पड़ती है। यह १२० किमी लम्बी है और इसका क्षेत्रफल लगभग ५,०९२ वर्ग किमी (१,९६६ वर्ग मील) है। इसकी मुख्य वादी से चार छोटी वादियाँ उपशाखाएँ बनकर निकलती हैं। पूरी अस्तोर वादी के दायरे में लगभग १०० गाँव बसे हुए हैं जिनमें १९९८ में ७१,६६६ लोगों की आबादी थी।1998 Census of Pakistan अस्तोर घाटी में दाख़िल होने का सब से सरल रास्ता गिलगित शहर से आता है। अस्तोर घाटी गिलगित से क़रीब ६० किमी दक्षिण-पूर्व में पड़ती है।
मौसम
गर्मियों में अस्तोर का मौसम बहुत अच्छा होता है और अधिक गरमी नहीं पड़ती। सर्दियों में यहाँ बहुत ठण्ड होती है और बर्फ़ पड़ती है। हर वर्ष घाटी के इलाक़ों में औसतन ६ इंच बर्फ़ और इर्द-गिर्द के पहाड़ों में औसतन २ से ३ फ़ुट बरफ पड़ती है।
भाषा
अस्तोर की घाटी में बसने वाले लोग शीना भाषा बोलते हैं, जो कश्मीरी भाषा की तरह एक दार्दी भाषा है।
सन्दर्भ
इन्हें भी देखें
गिलगित-बल्तिस्तान
शीना भाषा
श्रेणी:अस्तोर ज़िला
श्रेणी:गिलगित-बल्तिस्तान
श्रेणी:कश्मीर
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना परीक्षित लेख