411 REFERENCE · Wikipedia
केम्पटी जलप्रपात
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मई 2015
केम्पटी जलप्रपात Kempty Falls near Mussoorie.jpg मसूरी से 15 किमी दूर चकराता मार्ग पर स्थित। 78.033 30.483 inline,title type:landmark केम्पटी जलप्रपात प्रपात 5
केम्प्टी जलप्रपात (अंग्रेजी: Kempty Falls), एक शानदार और मनमोहक जलप्रपात है जो भारत के राज्य उत्तराखण्ड के शहर मसूरी से 15 किमी की दूरी पर चकराता सड़क पर स्थित है और इस क्षेत्र का सबसे बड़ा आकर्षण है। यह जलप्रपात समुद्र तल से 1364 मीटर की ऊंचाई 78°-02’ पूर्व देशांतर और 30° -29’ उत्तर अक्षांश पर स्थित है। यहां 4500 से नीचे गिरता जल पांच झरनों में विभाजित होता है और एक विहंगम दृश्य प्रस्तुत करता है। 1835 के बाद इस जगह को एक पर्यटन क्षेत्र के रूप में एक ब्रिटिश अधिकारी जॉन मेकिनन द्वारा विकसित किया गया था। संभवत: "केम्पटी" नाम दो अंग्रेजी शब्दों केम्प (शिविर) और टी (चाय) से मिल कर बना है, क्योंकि ब्रिटिश अक्सर यहां पर चाय पार्टियां आयोजित किया करते थे। जलप्रपात के तल में एक जलकुण्ड है जिसका पानी बहुत ठंडा है और लोग यहां पर नहाते हैं।
अन्वेषण
right
गिरता स्तर
thumb|right|200px|केम्पटी जलप्रपात के आसपास के क्षेत्र में होने वाले अनियंत्रित और निम्नस्तरीय निर्माण कार्य
केम्पटी जलप्रपात के आसपास के क्षेत्र में होने वाले अनियंत्रित और निम्नस्तरीय निर्माण कार्य के चलते पूरे क्षेत्र की सुन्दरता धीरे धीरे नष्ट हो रही है। आसपास के पहाड़ पर्यटकों और स्थानीय लोगों द्वारा फैलाये जा रहे कूड़े से अटे पड़े है। सफाई की व्यवस्थता ना होने के कारण पूरा क्षेत्र बहुत गंदा नजर आता है रही सही कसर वहां कुकुरमुत्तों की तरह उग आई दुकानों नें पूरी कर दी है। विभिन्न निर्माणों के कारण पूरे प्रपात को देख पाना प्राय: असम्भव हो गया है। प्रपात के तल में स्थित कुण्ड पर्यटकों द्वारा फैलाये कूड़े से भरा पड़ा है। यदि समय रहते इस ओर ध्यान न दिया गया तो जल्द ही पर्यटक इस स्थान को अपने यात्रा कार्यक्रम से निकाल देंगे।
सन्दर्भ
श्रेणी:उत्तराखण्ड के जलप्रपात
श्रेणी:उत्तराखण्ड का भूगोल
श्रेणी:उत्तराखण्ड में पर्यटन आकर्षण