Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मुदर क़बीला

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मुदर या मुधर या मुज़र (अरबी: ur مضر, अंग्रेज़ी: Mudhar) एक अदनानी (उत्तरी अरब) क़बीला है। पारंपरिक रूप से इसके सदस्य अल-जज़ीरा क्षेत्र के पश्चिमी भाग में बसे हुए हैं, जिस से उस इलाक़े को 'दियार मुदर' (यानि: मुदरों का बसेरा) कहा जाता है। अरबी क़बीलों में स्थान अरबी क़बीले दो भागों में बांटे जाते हैं: अदनानी क़बीले (उत्तरी अरब) और क़हतानी क़बीले (दक्षिणी अरब)। अदनानी क़बीलों की दो बड़ी शाखाएँ हैं - एक तो मुदर है और दूसरी रबीअह (अरबी: ur ربيعة‎, अंग्रेज़ी: Rabi'ah) है। अदनानी क़बीले अपने-आप को अब्राहम के बेटे इस्माइल के वंशज मानते हैं। ऐतिहासिक रूप से मुदारों और क़हतानी क़बीलों में लड़ाईयाँ रहीं हैं।The Historians' History of the World: Parthians, Sassanids, and Arabs https://web.archive.org/web/20140326140737/http://books.google.com/books?id=fJ8WAAAAYAAJ 26 मार्च 2014 , Henry Smith Williams, pp. 16, Outlook Company, 1904, ... One of these was composed of the Arabs or Yemen (real or reputed), two others of the tribes which claimed descent from Ishmael, the Mudhar and Rabia. If a caliph or a caliph's vicegerent sided with the Yemen he had the Mudhar against him ... इन्हें भी देखें रबीअह क़बीला अदनान अरब लोग सन्दर्भ 2 श्रेणी:अरब क़बीले श्रेणी:अरब समुदाय श्रेणी:अदनानी लोग श्रेणी:अरब इतिहास श्रेणी:इस्लाम का इतिहास