Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मिलम, भारत

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मिलम भारत के उत्तराखण्ड राज्य के पिथौरागढ़ जनपद की जोहार घाटी में भारत-चीन सीमा के समीप स्थित अंतिम ग्राम है। यह ग्राम ३० २६' के अक्षांशों तथा ८० ९' देशान्तरों पर समुद्र तल से ११४०० फीट ऊंचाई पर ऊंटा धुरा दर्रे से १३ मील की दूरी पर स्थित है। मिलम हिमनद से निकलने वाली गोरी नदी इसी ग्राम से होकर जौलजीबी की ओर बहती है, जहाँ इसका संगम काली गंगा से हो जाता है। २०११ की भारत की जनगणना के अनुसार इस ग्राम की कुल जनसंख्या १३५, तथा साक्षरता दर ९७.०१% है।Milam Village Population - Munsiari - Pithoragarh, Uttarakhand https://www.census2011.co.in/data/village/48842-milam-uttarakhand.html www.census2011.co.in २७ नवम्बर २०१८ https://web.archive.org/web/20181127234232/https://www.census2011.co.in/data/village/48842-milam-uttarakhand.html 27 नवंबर 2018 dead विषम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण यहाँ लोग केवल ग्रीष्म ऋतु के समय ही निवास करते हैं। वर्ष १९०१ की जनगणना में इस ग्राम की जनसंख्या १७३३ थी,Imperial Gazetteer of India, Volume 17, page 342 -- Digital South Asia Library http://dsal.uchicago.edu/reference/gazetteer/pager.html?objectid=DS405.1.I34_V17_348.gif dsal.uchicago.edu २७ नवम्बर २०१८ https://web.archive.org/web/20181127193843/http://dsal.uchicago.edu/reference/gazetteer/pager.html?objectid=DS405.1.I34_V17_348.gif 27 नवंबर 2018 dead तथा तब यह अल्मोड़ा जनपद के सबसे बड़े ग्रामों में एक हुआ करता था। कुमाऊँ-तिब्बत व्यापार मार्ग पर स्थित होने के कारण यहां प्रमुखतः इस क्षेत्र में व्यापार करने वाले भोटिया व्यापारी ही रहा करते थे। मिलम से ऊंटाधुरा होते हुए तिब्बत के ज्ञानमा तथा गरतोक नगरों तक पहुंचा जा सकता था।Pant Shiva Darshan The Social Economy of the Himalayans: Based on a Survey in the Kumaon Himalayas 1988 Mittal Publications https://books.google.co.in/books?id=dcXNpmsxSn0C 2 अगस्त 2018 en https://web.archive.org/web/20180802071451/https://books.google.co.in/books?id=dcXNpmsxSn0C 2 अगस्त 2018 live १९६२ भारत-चीन युद्ध के बाद यह व्यापर समाप्त हो गया, और यहाँ के अधिकतर निवासी निचले क्षेत्रों को प्रवास कर गए। सड़क मार्ग न होने के कारण यहाँ केवल पैदल ही पहुंचा जा सकता है। मिलम ग्राम की यात्रा मुनस्यारी से शुरू होती है, जहाँ अल्मोड़ा या पिथौरागढ़ से पहुंचा जा सकता है। लिलम, बुगडियार, रिलकोट, मारतोली, बुर्फू और बिल्जू इस यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले अन्य ग्राम हैं। २००८ में मुनस्यारी से मिलम तक सड़क स्वीकृत हुई थी, जो वर्तमान में निर्माणाधीन है।सरक-सरक कर बन रही मिलम की सड़क https://www.jagran.com/uttarakhand/pithoragarh-12833564.html २७ नवम्बर २०१८ दैनिक जागरण hi https://web.archive.org/web/20181127193814/https://www.jagran.com/uttarakhand/pithoragarh-12833564.html 27 नवंबर 2018 live धामा-मिलम सड़क निर्माण की राह में चट्टानें बनीं रोड़ा- Amarujala https://www.amarujala.com/uttarakhand/pithoragarh/dhamma-mum-road-makes-roads-rocks २७ नवम्बर २०१८ अमर उजाला hi-IN https://web.archive.org/web/20181127194813/https://www.amarujala.com/uttarakhand/pithoragarh/dhamma-mum-road-makes-roads-rocks 27 नवंबर 2018 live सन्दर्भ श्रेणी:उत्तराखण्ड के गाँव